scorecardresearch
 

सिलेंडर की शिकायत पर मिलेगी लैपटॉप-प्रिंटर की जानकारी? MP सरकार के विज्ञापन में भारी चूक, HP गैस की जगह छाप दिया कंप्यूटर कंपनी का नंबर

MP सरकार का यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर 'गजब' चर्चा का विषय बन गया है. मामला जितना गंभीर है, उतना ही दिलचस्प भी, क्योंकि एक सरकारी सूचना में तकनीकी नाम के फेर में इतनी बड़ी चूक होना वाकई हैरान करने वाला है.

Advertisement
X
सरकारी विज्ञापन के फेर में फंसे उपभोक्ता.(Photo: Representational)
सरकारी विज्ञापन के फेर में फंसे उपभोक्ता.(Photo: Representational)

मध्य प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों को शांत करने के लिए सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया. इसमें उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया गया कि प्रदेश के 11 बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक है. लेकिन विज्ञापन में दी गई एक छोटी सी लापरवाही ने सरकार की किरकिरी करा दी.

दरअसल, सरकार ने विज्ञापन में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP Gas) के लिए शिकायत नंबर 1800-258-7170 जारी किया. जब 'आजतक' और अन्य लोगों ने इस नंबर को डायल किया, तो पता चला कि यह गैस एजेंसी का नहीं, बल्कि मशहूर आईटी कंपनी हेवलेट-पैकर्ड (Hewlett-Packard - HP) का टेक्निकल सपोर्ट नंबर है.

कॉल करने पर उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की जानकारी के बजाय लैपटॉप, एआई पीसी और प्रिंटर्स के बारे में सवाल पूछने के विकल्प मिलने लगे.

क्या कहता है विज्ञापन?
चूक के बीच विज्ञापन में कुछ जरूरी नियम भी बताए गए हैं. मसलन उपभोक्ता अब अपनी पिछली रिफिल के कम से कम 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग करा सकेंगे.

इसके अलावा, शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने की विशेष छूट दी गई है.

वहीं, विज्ञापन में इंडियन ऑयल (1800-2333-555) और भारत पेट्रोलियम (1800-22-4344) के नंबर सही दिए गए हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर खिंचाई
जैसे ही यह जानकारी वायरल हुई, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग चुटकी ले रहे हैं कि क्या अब गैस चूल्हा खराब होने पर कंप्यूटर इंजीनियर घर आएगा?

इस बड़ी चूक ने सरकारी विभागों की प्रूफ-रीडिंग और डेटा वेरिफिकेशन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बता यह है कि विज्ञापन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की तस्वीरें हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement