scorecardresearch
 

पहले बिदके घोड़े ने मारी टक्कर, फिर ऊपर से गुजर गया कंटेनर, हाईवे पर बुझ गए दो घरों के चिराग

खरगोन में चित्तौड़गढ़-भुसावल स्टेट हाईवे पर घटी यह घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है. एक बिदके हुए घोड़े की वजह से हुए इस चैन-रिएक्शन हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.

Advertisement
X
 चित्तौड़गढ़ भुसावल हाईवे पर दुर्घटना.(Photo:ITG)
चित्तौड़गढ़ भुसावल हाईवे पर दुर्घटना.(Photo:ITG)

मध्य प्रदेश के खरगोन में चित्तौड़गढ़ भुसावल स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया. हाइवे पर दौड़ते घोड़े से एक बाइक टकरा गई, फिर कंटेनर ने बाइक को कुचला दिया. इस हादसे में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई और घोड़ा भी घायल हो गया. हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया.
 
मेनगांव थाना इलाके के सुखपुरी स्थित MPEB के ऑफिस के सामने चित्तौड़गढ़ भुसावल हाइवे पर अचानक सड़क पर दौड़ते आए घोड़े से दोनों बाइक सवार टकरा गए. घोड़े से टकराने के बाद सामने से आ रहे  बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए. जिससे पास से गुजर रहे कंटेनर की चपेट में आ गए. एक युवक की मौके पर और दूसरे गंभीर घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. 

वहीं, हादसे में घोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं, सूचना मिलते ही मेनगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना के बाद चित्तौड़गढ़-भुसावल राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई. जिसके बाद पुलिस ने सुचारू रूप यातायात चालू कराया. कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस अज्ञात मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है.  
 
SDOP रोहित लखारे का कहना है सड़क पर दौड़ते घोड़े से बाइक सवार टकरा गए. फिर कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. दूसरे को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. कंटेनर के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मर्ग कायम कर जांच में लिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement