scorecardresearch
 

प्रेम कहानी या साजिश? दिनदहाड़े लॉ छात्रा का अपहरण, वायरल वीडियो ने बदला केस का रुख

ग्वालियर में लॉ कॉलेज की छात्रा खुशी जादौन के कथित अपहरण मामले में नया मोड़ आया है. दिनदहाड़े कार सवार युवक छात्रा को ले गए थे, जिसके बाद शहर में नाकाबंदी की गई. अब एक वायरल वीडियो में युवक ने प्रेम संबंध का दावा किया है. पुलिस लोकेशन ट्रेस कर छात्रा की तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
वायरल हुआ वीडियो.(Photo: Hemant Sharma/ITG)
वायरल हुआ वीडियो.(Photo: Hemant Sharma/ITG)

ग्वालियर में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा के कथित अपहरण का मामल में अब नया मोड़ ल् लिया है. दरअसल, महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की सेकंड ईयर की छात्रा खुशी जादौन बुधवार को कॉलेज से घर जा रही थी. तभी कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़ी के पास कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया.

बताया गया कि बदमाशों ने छात्रा को जबरन कार में बैठाया और वाहन को शिवपुरी लिंक रोड की तरफ लेकर फरार हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार सवार युवक काफी देर से इलाके में खड़े थे और जैसे ही छात्रा वहां से गुजरी, उसे उठाकर ले गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई.

यह भी पढ़ें: ग्वालियर: CM के काफिले के लिए रोका गया था ट्रैफिक, स्कूटी मोड़ते वक्त युवती लिफ्ट में गिरी

पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना देने के साथ ही कॉलेज पहुंचकर प्रबंधन से भी बातचीत की. अधिकारियों ने दावा किया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और छात्रा को सुरक्षित बरामद करने के प्रयास जारी हैं.

सीएसपी हिना खान का बयान और शुरुआती जांच

Advertisement

वहीं, सीएसपी हिना खान ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई. उन्होंने कहा कि छात्रा कॉलेज से निकल रही थी तभी बिना नंबर प्लेट वाले वाहन में सवार लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर वहां से फरार हो गए.

पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर दी और अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया. शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया कि पहले किसी विवाद की स्थिति रही थी, हालांकि वास्तविक स्थिति छात्रा के मिलने और परिजनों से बातचीत के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया और लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था.

वायरल वीडियो से मामला हुआ और रहस्यमय

इस बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया. वीडियो में एक युवक खुद को जीतू बताता दिखाई दे रहा है और उसके साथ बैठी युवती को खुशी बताया जा रहा है.

वीडियो में युवक दावा करता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और कुछ समय से गलतफहमियों के कारण विवाद चल रहा था. वह अपने परिवार और लड़की के घरवालों से परेशान न करने की अपील भी करता नजर आता है.

Advertisement

हालांकि, वीडियो में युवती शांत दिखाई देती है और कई बार बोलने के लिए कहने के बावजूद कुछ नहीं कहती है. केवल एक पल के लिए उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखाई देती है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है.

देखें वीडियो...

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

घटना के बाद पुलिस ने जीतू तोमर की तलाश शुरू कर दी थी. वायरल वीडियो सामने आने के बाद जांच का फोकस भी बदल सकता है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है या वीडियो किसी दबाव में बनाया गया है.

सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि जहां-जहां लोकेशन मिल रही है, वहां पुलिस टीमें पहुंच रही हैं. उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और छात्रा को दस्तयाब कर लिया जाएगा.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement