scorecardresearch
 

मध्य प्रदेश में कारोबारी ने की खुदकुशी, गियर बनाने वाली कंपनी के थे मालिक

मध्य प्रदेश के देवास में कारोबारी त्रिभुवन सिंह चावड़ा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उनके आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है. परिवार के आग्रह पर पुलिस ने उनके सुसाइड नोट को सीक्रेट रखा है. कारोबारी की बेटी अमेरिका में रहती है और देश वापस लौट रही है. इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement
X
कारोबारी त्रिभुवन सिंह चावड़ा ने की खुदकुशी
कारोबारी त्रिभुवन सिंह चावड़ा ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश के देवास शहर में कारोबारी त्रिभुवन सिंह चावड़ा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने ये कदम क्यों उठाया ये अभी साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

जानकारी के अनुसार 52 साल के त्रिभुवन सिंह चावड़ा अपने घर मोतीबंगला में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले. त्रिभुवन मूल रूप से जिले के पटाड़ी गांव के रहने वाले थे. सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

पुलिस सुसाइड नोट को गोपनीय रखकर जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि परिवारजनों ने सुसाइड नोट को गोपनीय रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया था. पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से फिलहाल बच रही है.

बता दें कि त्रिभुवन सिंह चावड़ा की 2 गियर बनाने की कंपनियां हैं. एक फैक्टरी देवास और एक पीथमपुर में है. उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है. बेटी अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रही है और उसके आज लौटने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Advertisement

वहीं कारोबारी का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

(अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416  पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

 

Advertisement
Advertisement