scorecardresearch
 

'हमने दुश्मनों के किले में फतह हासिल की', जब केपी यादव की तारीफ में बोले CM मोहन यादव, तो नारों से गूंज उठा 'मुख्यमंत्री निवास'

भोपाल सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केपी यादव की तारीफ करते हुए उन्हें राज्य खाद्य आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी.'दुश्मनों के किले में फतह' वाले बयान का वीडियो वायरल...

Advertisement
X
KP यादव को मिली है राज्य खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष की जिम्मेदारी.(File Photo:ITG)
KP यादव को मिली है राज्य खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष की जिम्मेदारी.(File Photo:ITG)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) में हाल ही में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है. राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष और पूर्व BJP सांसद केपी यादव अपनी नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन ने हॉल में मौजूद कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया.

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केपी यादव की नियुक्ति का जिक्र करते हुए कहा, "आपकी इस नियुक्ति का आनंद दोगुना है. एक तो नई जिम्मेदारी मिली है और दूसरी ओर हमने दुश्मनों के किले में फतह हासिल की है."

मुख्यमंत्री के इतना कहते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से गूंज उठा. केपी यादव ने भी अपनी सीट से उठकर हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का अभिवादन स्वीकार किया.

जब 'दुश्मन' शब्द पर थमीं सांसें
मुख्यमंत्री द्वारा 'दुश्मन' शब्द के इस्तेमाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कुछ पल के लिए चौंका दिया. राजनीतिक गलियारों में कयास लगने लगे कि आखिर इशारा किसकी तरफ है?

हालांकि, CM मोहन यादव ने तुरंत स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका इशारा ममता बनर्जी और उनके राजनीतिक गढ़ के संदर्भ में था. इस घटनाक्रम का करीब 30 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

केपी यादव ने सिंधिया को दी थी शिकस्त
केपी यादव का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है. साल 2019 में BJP नेता केपी यादव तब देश भर की सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था. इस जीत के बाद वे क्षेत्र में बीजेपी के एक मजबूत ओबीसी चेहरे के रूप में उभरे.

नई जिम्मेदारी
पार्टी ने अब उन्हें राज्य खाद्य आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाकर उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण पर मुहर लगाई है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केपी यादव की यह नई नियुक्ति और मुख्यमंत्री का उनके प्रति सार्वजनिक समर्थन, आगामी क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement