scorecardresearch
 

27 साल की आलिया, 67 साल के डॉक्टर और प्यार भरी बातें: भोपाल में 17 लाख के ब्रेसलेट लूट की पूरी कहानी

MP के भोपाल में 67 साल के डॉक्टर से लूट हो गई थी. डॉक्टर एक सोने का कड़ा यानी ब्रेसलेट पहनते थे, जो करीब 17 लाख का था. इस लूटकांड का जब पुलिस ने पर्दाफाश किया, तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई. दरअसल, 27 साल की आलिया खान ने डॉक्टर के संपर्क में थी. वह प्यार भरी बातें करती तो डॉक्टर भी उससे मिलने जुलने लगे थे. यह लूट की पूरी साजिश आलिया ने ही रची थी.

Advertisement
X
आलिया के घर से बरामद हुआ 17 लाख का ब्रेसलेट. (Photo: ITG)
आलिया के घर से बरामद हुआ 17 लाख का ब्रेसलेट. (Photo: ITG)

भोपाल के हाई सिक्योरिटी जोन श्यामला हिल्स में हुई डॉक्टर से लूट की कहानी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है. यहां 27 साल की एक महिला ने पहले 67 साल के डॉक्टर से दोस्ती की, भरोसा जीता और फिर लालच में एक साजिश रच डाली. उसने डॉक्टर से 17 लाख की कीमत का ब्रेसलेट लूट लिया, जिसे पुलिस ने उसके घर से बरामद कर लिया है. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.

इस कहानी की शुरुआती भोपाल के बोट क्लब की सुबह से होती है. बोट क्लब की सैर और योग के दौरान डॉक्टर मनोज वर्मा की मुलाकात 27 साल की आलिया खान से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर यह जान-पहचान दोस्ती में बदल गई. करीब दो साल तक सिलसिला चलता रहा. डॉक्टर को शायद अंदाजा नहीं था कि जिस पर वह भरोसा करने लगे हैं, वही खूबसूरत लड़की आगे चलकर साजिश रचने वाली है.

bhopal alia khan sweet talk 67 Year old doctor 17 Lakh bracelet loot story

आलिया खान खुद को समाजसेविका बताती थी और एक NGO से जुड़ी हुई थी. बातचीत के दौरान उसने धीरे-धीरे डॉक्टर की जिंदगी से जुड़ी हर अहम जानकारी हासिल कर ली- उनका रूटीन, उनकी आदतें, और सबसे अहम, उनके हाथ में हमेशा रहने वाला 11 तोला वजनी सोने का कड़ा (ब्रेसलेट), जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपए है. इसी कड़े को देख आलिया लालच में आ गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वायरल ऑडियो-चैट से नोएडा हिंसा की साजिश का खुलासा, CCTV को निशाना बनाने का भी जिक्र, जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा

पुलिस की जांच में सामने आया कि आलिया ने अपने परिचित अदनान से संपर्क किया, जो पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा था. अदनान के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं. आलिया ने उसे पैसे देकर डॉक्टर को निशाना बनाने की प्लानिंग की. इसके बाद अदनान ने अपने साथियों अरशान और मुदस्सिर के साथ मिलकर वारदात करने की तैयारी की.

bhopal alia khan sweet talk 67 Year old doctor 17 Lakh bracelet loot story

घटना से पहले आरोपियों ने कई दिनों तक डॉक्टर की रेकी की. उनके रोजाना के रूट और टाइमिंग को बारीकी से समझा गया. 10 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे, जब डॉक्टर मनोज वर्मा साइकिलिंग कर घर लौट रहे थे, तभी किलोल पार्क के पास घात लगाए बदमाशों ने योजना को अंजाम दिया.

अरशान ने कार से डॉक्टर की साइकिल को टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े. इससे पहले कि वे संभल पाते, अदनान ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. इस दौरान तीसरे आरोपी मुदस्सिर ने उनके हाथ से सोने का कड़ा, घड़ी और कैश छीन लिया. पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन किया गया. पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की शक की सुई धीरे-धीरे आलिया खान की ओर घूमने लगी. 

Advertisement

bhopal alia khan sweet talk 67 Year old doctor 17 Lakh bracelet loot story

जब पुलिस ने आलिया को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली. इसके बाद पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये का सोने का कड़ा, वारदात में इस्तेमाल की गई कार, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए.

यह भी पढ़ें: कपड़ों की दुकान पर काम करने वाले लड़के पर आया दिल, BSc पास लड़की ने घर से भागकर रचा ली शादी

यहां देखें Video

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि श्यामला हिल्स लूट मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस और क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने मिलकर लूटकांड का पर्दाफाश किया है. सोने के कड़े की रिकवरी कर ली गई है. मुख्य आरोपी आलिया खान के घर से कड़ा बरामद हुआ है. घटना में इस्तेमाल कार, बाइक और मोबाइल जब्त कर लिया गया है. लूट की मास्टरमाइंड डॉक्टर की करीबी दोस्त आलिया खान  है, जिसे वे दो साल से जानते थे. दोनों की दोस्ती बोट क्लब में योगा करने के दौरान हुई थी.

आलिया खान पहले नेशनल ह्यूमन राइट कमिश्न एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NHRCCB) में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर थी. हालांकि, इस घटना के बाद संगठन ने उसे बाहर कर दिया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अदनान पर 18, अरशान पर 4, मुदस्सिर पर 4 और आलिया पर 2 मामले दर्ज हैं. पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement