scorecardresearch
 

'आज तेरा भाई पीकर दिखाएगा...' दो दोस्तों के बीच लगी शराब पीने की अजीब शर्त, बगैर पानी मिलाए पी गए 5 क्वार्टर, एक ने तोड़ा दम

MP News: दोस्तों के बीच शराब पीने की अजब-सी शर्त लगी. बगैर पानी मिलाए शराब पीने से एक दोस्त की बिगड़ी हालात. अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शराब पीने और शर्त लगाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.  

Advertisement
X
शराब पीते हुए दोस्तों की तस्वीर.
शराब पीते हुए दोस्तों की तस्वीर.

मध्य प्रदेश के खरगोन में 2 दोस्तों ने अधिक शराब पीने की अजब-सी शर्त लगाई और एक ने अपनी जान गंवा दी. बगैर पानी मिलाए शराब पीने से एक दोस्त की बिगड़ी हालात. अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. अब गांव में मातम पसर गया है. शराब पीने और शर्त लगाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.  
 
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरनिया थाना इलाके में दिनेश (41 साल) और अरुण (42) दोनों एक स्थान पर शराब पीने बैठे थे.

इस दौरान बातचीत में दोनों के बीच एक अजीब-सी शर्त लग गई. शर्त यह थी कि कौन अधिक शराब पीता है? फिर क्या था, दोनों ने आमने-सामने शराब के बोतलें रखीं और बगैर पानी मिलाए यानी नीट शराब पीना शुरू कर दी. देखें Video:-

अधिक शराब पीने से दोनों की हालत खराब हुई और ये बात फैली तो परिजन उन्हें तत्काल झिरन्या अस्पताल ले गए और अधिक हालत खराब होने पर जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया. झिरन्या पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

पुलिस ने कहा,  3-4 क्वार्टर नीट पी लिए
SDOP भीकनगांव राकेश आर्य ने बताया, दो दोस्तों के बीच में अधिक शराब पीने को लेकर शर्त लगी थी. इसी शर्त के कारण उन्होंने 3-4 क्वार्टर नीट पी लिए. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी. दोनों को झिरन्या के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां हालात और खराब होने पर जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई है. अब प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है. देखें Video:-

Advertisement


 
परिजन बोले- शर्त के दौरान पांच-पांच क्वार्टर रखे गए
मृतक के परिजन लखीराम पवार का कहना है, हमारे भाई के लड़के की आदत शराब पीने की थी. कॉम्पिटीशन में उसने दोस्त के साथ शर्त लगाई कि कौन ज्यादा शराब पी सकता है? पांच-पांच क्वार्टर रखे गए थे. बगैर पानी मिलाए क्वार्टर पी गए. इससे उनकी हालत बिगड़ी और भाई के बेटे दिनेश की मौत हो गई है. हमारा प्रशासन से निवेदन है कि कुछ भी आर्थिक सहायता राशि दी जाए और इसकी जांच की जाए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो.   

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement