| USA vs South Africa मैच की जानकारी | |
|---|---|
| टॉस: | यूएसए, पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला |
| स्थान: | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगा |
| अंपायर: | क्रिस गॅफने, रिचर्ड केटलबरो, जोएल विलसन |
| मैच रेफरी: | रंजन मदुगले |
| मैच की तारीख: | Wed, 19th Jun 2024 |
Super Eight - Match 1 T20 में USA ने South Africa के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 06-19-2024 को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगा में खेला गया. क्विंटन डी कॉक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग में बल्लेबाज़ों के रन, गेंदबाज़ों के विकेट, आउट/नो-आउट स्टेटस और ओवर-वाइज़ विवरण शामिल हैं. इसके अलावा यहां मैच की प्रमुख साझेदारियां, टॉस परिणाम, सर्वाधिक रन/विकेट लेने वाले खिलाड़ी और पूरी टीम की विस्तृत स्टैटिस्टिक्स व मैच समरी भी उपलब्ध है.
19.6: जेसी सिंह को एनरिक नॉर्तजे, डॉट गेंद!! इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने यूएसए की टीम को 18 रनों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| जिसके बाद पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5: एंड्रीज़ गूस को एनरिक नॉर्तजे, सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
19.4: एंड्रीज़ गूस को एनरिक नॉर्तजे, चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को थर्ड मैन की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
19.3: एंड्रीज़ गूस को एनरिक नॉर्तजे, डॉट गेंद!! मुकाबला अफ्रीका की तरफ जाता हुआ दिख रहा है!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
19.2: जेसी सिंह को एनरिक नॉर्तजे, एक रन!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया| 4 गेंद पर अब 24 रन चाहिए|
19.1: एंड्रीज़ गूस को एनरिक नॉर्तजे, सिंगल!! लेग स्टंप पर जाकर बल्लेबाज़ जगह बना रहे थे| ऐसे में गेंदबाज़ ने उन्हें देखा और लेग स्टंप पर ही गेंद डाली| बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ शॉट लगाकर एक रन लिया| 5 गेंदों पर 25 रनों की दरकार है|
18.6: जेसी सिंह को कगिसो रबाडा, डॉट गेंद!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका| 6 गेंदों पर अब 26 रनों की दरकार है|
18.5: एंड्रीज़ गूस को कगिसो रबाडा, सिंगल!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| 7 गेंदों पर अब 26 रनों की दरकार है|
18.4: जेसी सिंह को कगिसो रबाडा, सिंगल!! अब 8 गेंद पर 27 रन की दरकार है| लेंथ गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर शॉट खेला और गैप से एक रन हासिल किया है|
18.3: जेसी सिंह को कगिसो रबाडा, एक और डॉट गेंद| दबाव बल्लेबाज़ के ऊपर आया है| 9 गेंद 28 रन की दरकार है| बाहर की गेंद पर जोर से बलाल चलाया और बीट हुए बल्लेबाज़|
18.2: जेसी सिंह को कगिसो रबाडा, डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.1: हरमीत सिंह को कगिसो रबाडा, आउट!! कैच आउट!! बड़ा झटका यूएसए टीम को लगता हुआ!! कगिसो रबाडा ने आकर अपनी टीम को बड़ी सफ़लता दिलाई है!! हरमीत सिंह 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| दूरी नहीं हासिल कर पाए| फील्डर वहां मौजूद थे ट्रिस्टन स्टब्स जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 167/6 यूएसए|
17.6: एंड्रीज़ गूस को तबरेज शम्सी, छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर एंड्रीज़ गूस के बल्ले से आता हुआ!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थे लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 28 रनों की दरकार है|
17.5: एंड्रीज़ गूस को तबरेज शम्सी, छक्का!!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे एंड्रीज़ गूस वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर लेग साइड की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
17.4: हरमीत सिंह को तबरेज शम्सी, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की तरफ हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
17.4: हरमीत सिंह को तबरेज शम्सी, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.3: हरमीत सिंह को तबरेज शम्सी, छक्का!! इसी के साथ यूएसए टीम का 150 रन पूरा हुआ!! ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.2: हरमीत सिंह को तबरेज शम्सी, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.2: हरमीत सिंह को तबरेज शम्सी, वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
17.1: एंड्रीज़ गूस को तबरेज शम्सी, एक रन!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
19.6: ट्रिस्टन स्टब्स को अली ख़ान, चौका! बाउंड्री के साथ दक्षिण अफ्रीका की पारी हुई समाप्त| 194 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं यानी अब यूएसए के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा गया है| विकेट लाइन के बीच डाली गई इस गेंद पर स्टब्स ने रिवर्स लैप शॉट खेला और कीपर के ऊपर से बाउंड्री हासिल कर ली है|
19.5: हेनरिक क्लासेन को अली ख़ान, सिंगल!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
19.4: हेनरिक क्लासेन को अली ख़ान, नॉट आउट!! दो रन पूरे हुए| दूसरे रन के दौरान बल्लेबाज़ी एंड पर कीपर ने बेल्स उड़ाते हुए रन आउट की अपील की थी लेकिन तब तक बल्ला क्रीज़ के अंदर आ गया था| अगर थ्रो और तेज़ होता तो क्लासेन मुश्किल में आ सकते थे| जड़ की गेंद को सामने की तरफ खेला था| पहला रन लेने के बाद दूसरे के लिए भागे थे क्लासेन|
19.3: हेनरिक क्लासेन को अली ख़ान, छक्का!!! करारा पुल शॉट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर|
19.2: ट्रिस्टन स्टब्स को अली ख़ान, स्लोवर बाउंसर!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| फील्ड के अनुसार गेंदबाजी की जा रही है|
19.1: हेनरिक क्लासेन को अली ख़ान, सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| इस गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
18.6: ट्रिस्टन स्टब्स को सौरभ नेत्रवालकर, चार लगातार डॉट गेंद| कमाल की गेंदबाजी सौरभ नेत्रवालकर द्वारा इस ओवर में की गई है साथ ही साथ एक शानदार स्पेल भी हुआ समाप्त| पहली दो गेंद पर छह रन देने के बाद बल्लेबाज़ को शांत कर दिया| जड़ की गेंद को सामने की तरफ खेला जिसे गेंदबाज़ ने रोक दिया|
18.5: ट्रिस्टन स्टब्स को सौरभ नेत्रवालकर, डॉट गेंद की हैट्रिक!! इस बार ट्रिस्टन स्टब्स ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गए| गेंदबाज़ ने ये देखते हुए यॉर्कर मार दी और बल्लेबाज़ को शॉट लगाने से वंचित कर दिया|
18.4: ट्रिस्टन स्टब्स को सौरभ नेत्रवालकर, एक और डॉट गेंद!! नेत्रवालकर अपनी गति और लेंथ से बल्लेबाज़ को लगातार चकमा दे पा रहे हैं| कोई रन नहीं हो पायेगा|
18.3: ट्रिस्टन स्टब्स को सौरभ नेत्रवालकर, प्ले एंड मिस!! इस बार एंगल से बाहर निकलती गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
18.2: ट्रिस्टन स्टब्स को सौरभ नेत्रवालकर, दुग्गी!! बढ़िया फील्डिंग लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने की है| अपने बाएँ ओर भागते हुए गेंद को डाईव लगाकर रोका| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया|
18.1: ट्रिस्टन स्टब्स को सौरभ नेत्रवालकर, आउट साइड एज और चौका!!! कीपर के थोड़ा पास से निकल गई गेंद| डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन दूर रह गए| कट शॉट लगाने गए थे जहाँ आउट साइड एज लग गया और बाउंड्री मिल गई|
17.6: ट्रिस्टन स्टब्स को अली ख़ान, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| रूम बनाकर स्लाइस किया उसे शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 173/4 दक्षिण अफ्रीका|
17.5: ट्रिस्टन स्टब्स को अली ख़ान, लो फुल टॉस गेंद!! रिवर्स लैप शॉट खेला| कीपर के ऊपर से गई गेंद थर्ड मैन की तरफ| फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोका| दो ही रन मिल पाया|
17.4: हेनरिक क्लासेन को अली ख़ान, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ| अच्छी वापसी गेंदबाज़ के द्वारा हुई है|
17.3: हेनरिक क्लासेन को अली ख़ान, शार्प बाउंसर के साथ अच्छी वापसी की है| बल्लेबाज़ उसपर पुल शॉट लगाने गए और उछाल और गति से चकमा खा गये| बाकी का काम कीपर ने किया है|
17.2: हेनरिक क्लासेन को अली ख़ान, छक्का!! ये है क्लासेन की क्लास!! ठिकाने पर गिरी नहीं तो उसे बल्लेबाज़ ने ठिकाने लगा दिया है| ये गेंद गई सीधा कवर्स की तरफ सीमा रेखा के पार पूरे के पूरे छह रनों के लिए| ज़रा सा भी आप अगर इस बल्लेबाज़ के सामने अपनी लाइन और लेंथ से चूके तो फिर ऐसे ही ठोके जायेंगे|
17.1: हेनरिक क्लासेन को अली ख़ान, दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|