17.6: पवन रथनायके को एडम जम्पा, चौका!!! इसी के साथ श्रीलंका ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया है और साथ ही सुपर-8 में क्वालीफाई भी कर लिया है| रथनायके ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए करारा शॉट स्क्वायर लेग के ऊपर से खेला चार रनों के लिए और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
17.5: पथुम निसांका को एडम जम्पा, सिंगल और इसी के साथ पथुम निसांका का शतक पूरा हुआ है| कमाल की बल्लेबाजी इस रन चेज में अंजाम दी है| जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी| इस बार बैक ऑफ़ लेंथ गेंद डाली गई| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन के साथ अपने शतक तक पहुंचे हैं|
17.4: पथुम निसांका को एडम जम्पा, 2 रन चुरा लिया है यहाँ पर| सामने की तरफ पुश किया गेंद को और डबल हासिल किया| फील्डर तेजी से गेंद पर आये थे लेकिन तब तक बल्लेबाज ने दो रन भाग लिया है|
17.3: पथुम निसांका को एडम जम्पा, चौका!!! 97 के स्कोर पर पहुँच गए निसांका| गुगली गेंद को परखा| गेंदबाज़ पर आक्रमण किया| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा है|
17.2: पथुम निसांका को एडम जम्पा, इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन पाया|
17.1: पथुम निसांका को एडम जम्पा, चौका!!! अपने शतक से महज 7 रन दूर हैं पथुम निसांका| इस बार गुगली डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला स्वीप शॉट| दो फील्डर के बीच से गैप मिला और बाउंड्री हासिल की है|
16.6: पथुम निसांका को नाथन एलिस, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! 18 गेंद 13 रन की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया कवर्स की ओर| गैप मिला और तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया है|
16.5: पथुम निसांका को नाथन एलिस, छक्का!!! ओहो, क्या कमाल का शॉट लगाया है| विकेट लाइन की गेंद पर ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए| फाइन लेग की तरफ स्कूप कर दिया| बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के पार जा गिरी गेंद और छह रन दे गई| जीत से अब 14 रन दूर श्रीलंका|
16.5: पथुम निसांका को नाथन एलिस, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.4: पथुम निसांका को नाथन एलिस, छक्का!!१ अब 20 गेंद पर 21 रन की दरकार है। अद्भुत शॉट खेला है यहाँ पर। बल्लेबाज ने गेंद को हवा में स्क्वायर कट किया और पॉइंट की तरफ छह रन प्राप्त किया है|
16.3: पथुम निसांका को नाथन एलिस, 2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया| लॉन्ग ऑफ़ पर फील्डर से मिस फील्ड हुई जिसकी वजह से एक की जगह दो रन हासिल हो जाएगा|
16.2: पवन रथनायके को नाथन एलिस, जड़ मेंड़ आली गई गेंद| इसपर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से सिंगल लिया है|
16.1: पथुम निसांका को नाथन एलिस, संगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
15.6: पवन रथनायके को ग्लेन मैक्सवेल, चौका!!! ओह इस बार कीपर गेंद को लपक ही नहीं पाए| आगे आकर इस गेंद को खेलने गए| टर्न से चकमा खाए| बल्लेबाज और कीपर को छोड़ते करते हुए गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
15.5: पवन रथनायके को ग्लेन मैक्सवेल, नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ पवन रथनायके| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर का कुछ हिस्सा क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| ऑफ़ स्पिन गेंद पर स्लॉग करने गए थे और पूरी तरह से टर्न से चकमा खा गए थे बल्लेबाज़ जिसके बाद कीपर ने बेल्स उड़ाई थी| बिग स्क्रीन पर देखने के बाद उसे नोट आउट दिया गया|
15.4: पवन रथनायके को ग्लेन मैक्सवेल, चौका!! ओहोहो, ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को घसीटा है| करारा शॉट मिड विकेट के ऊपर से चार रनों के लिए| दबाव पूरी तरह से गेंदबाजी टीम पर बन गया है|
15.3: पवन रथनायके को ग्लेन मैक्सवेल, एक डॉट गेंद यहाँ पर आएगी| स्लॉग किया इस बार लेकिन कोई रन नहीं मिलेगा|
15.2: पथुम निसांका को ग्लेन मैक्सवेल, इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
15.1: पवन रथनायके को ग्लेन मैक्सवेल, सिंगल!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
19.6: एडम जम्पा को दुशमंथा चमीरा, आउट!! रन आउट!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम 181 रनों पर हुई ऑल आउट!! एडम जम्पा 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे को पूरा करने भागे| ऐसे में फील्डर कामिंदु मेंडिस ने गेंद को पकड़कर कीपर की तरफ थ्रो किया| जिसके बाद कुसल मेंडिस ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बात रह गए| 181/10 ऑस्ट्रेलिया|
19.5: नाथन एलिस को दुशमंथा चमीरा, आउट!! रन आउट!!! कीपर कुसल मेंडिस का अंडर आर्म थ्रो बल्लेबाजी एंड पर लगा जो बल्लेबाज बार्टलेट को पवेलियन की तरफ ले जाने के लिए काफी रहेगा| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई स्लोवर गेंद| इसपर जोर से बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| रन भागे बल्लेबाज जिसका फायदा उठाते हुए कीपर ने थ्रो किया और डायरेक्ट हिट के ज़रिये रन आउट कर दिया है| 180/9 ऑस्ट्रेलिया|
19.4: नाथन एलिस को दुशमंथा चमीरा, एक और डॉट गेंद!! शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज को पूरी तरह से चकमा दे दिया| उसे लीव ही कर पाए बल्लेबाज| बाकी का काम कीपर ने किया है|
19.3: मार्कस स्टोइनिस को दुशमंथा चमीरा, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! दुशमंथा चमीरा को मिली दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई लेग कटर गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई| तभी में फील्डर महीश तीक्षाना ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 180/8 ऑस्ट्रेलिया|
19.2: मार्कस स्टोइनिस को दुशमंथा चमीरा, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ फ्री हिट गेंद का फ़ायदा नहीं उठा सके!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई लेग कटर गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाका चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|
19.2: मार्कस स्टोइनिस को दुशमंथा चमीरा, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से भागते हुए 2 रन लिया है|
19.1: मार्कस स्टोइनिस को दुशमंथा चमीरा, डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं हुआ|
18.6: जेवियर बार्टलेट को महीश तीक्षाना, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं आ सका|
18.5: जेवियर बार्टलेट को महीश तीक्षाना, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.4: जेवियर बार्टलेट को महीश तीक्षाना, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| रन नहीं आ सका|
18.3: कूपर कोन्नोल्ली को महीश तीक्षाना, आउट!! कैच आउट!! कूपर कोन्नोल्ली 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!!महीश तीक्षाना को मिली सफ़लता| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्लॉग स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| जिसके बाद बॉल टप्पा खाकर बल्ले का टॉप एज लेती हुई कीपर के ऊपर से शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई| ऐसे में फील्डर कुसल परेरा ने अपने दाहिने ओर भागकर एक शानदार कैच पकड़ा| 177/7 ऑस्ट्रेलिया|
18.2: कूपर कोन्नोल्ली को महीश तीक्षाना, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
18.1: कूपर कोन्नोल्ली को महीश तीक्षाना, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| ऐसे में कीपर ने भागकर गेंद पकड़ा| रन नहीं मिला|
17.6: कूपर कोन्नोल्ली को दुशमंथा चमीरा, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
17.5: जोश इंगलिस को दुशमंथा चमीरा, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ जोश इंगलिस 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! दुशमंथा चमीरा के हाथ लगी पहली विकेट| शॉर्टपिच डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई| तभी वहां मौजूद फील्डर दुनिथ वेल्लालागे ने कोई गलती नहीं करते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 174/6 ऑस्ट्रेलिया|
17.4: मार्कस स्टोइनिस को दुशमंथा चमीरा, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
17.3: जोश इंगलिस को दुशमंथा चमीरा, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
17.2: जोश इंगलिस को दुशमंथा चमीरा, ओहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव और चौका मिल जाएगा!! ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव किया| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर फील्डर के पास| ऐसे में गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
17.1: जोश इंगलिस को दुशमंथा चमीरा, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|