19.6: अजमतुल्लाह उमरजई को रसिख दार, विकेट! कॉट टिम डेविड बोल्ड रसिख दार|
19.5: हरप्रीत ब्रार को रसिख दार, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.4: हरप्रीत ब्रार को रसिख दार, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया थर्ड मैन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
19.3: हरप्रीत ब्रार को रसिख दार, डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
19.2: शशांक सिंह को रसिख दार, आउट!! कैच आउट!! शशांक सिंह 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! रसिख दार को मिली विकेट यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हेलीकॉप्टर शॉट लगाया| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर विराट कोहली के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 194/7 पंजाब|
19.2: शशांक सिंह को रसिख दार, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.1: शशांक सिंह को रसिख दार, दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने किया हेलीकॉप्टर शॉट का इस्तेमाल और दो रन बटोरा|
19.1: शशांक सिंह को रसिख दार, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
18.6: शशांक सिंह को जोश हेजलवुड, सिंगल!! इस बार वेस्ट हाईट के लिए रिव्यु लिया गया था जो असफल साबित हुआ है!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर नबे हवा में उछलकर गेंद को पकड़ा और मैदान के अंदर फेक दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने वेस्ट हाईट को चेक करने के लिए रिव्यु लिया लेकिन वो असफ़ल साबित हुआ|
18.5: अजमतुल्लाह उमरजई को जोश हेजलवुड, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.4: अजमतुल्लाह उमरजई को जोश हेजलवुड, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
18.3: अजमतुल्लाह उमरजई को जोश हेजलवुड, चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
18.2: अजमतुल्लाह उमरजई को जोश हेजलवुड, डॉट गेंद!! वाइड बचाने के लिए फील्डिंग टीम के कप्तान ने जो रिव्यु लिया था वो सफ़ल हो गया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| तभी फील्ड अम्पायर ने उसे वाइड दिया| तभी जितेश ने रिव्यु लिया| जिसके बाद रिप्ले में देखने को मिला कि बल्लेबाज़ ऑफ स्टंप के बाहर खड़े हो गए थे| इसी वजह से वाइड लाइन बढ़ गया और गेंद भी अंदर से गई| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने भी लीगल बॉल बताया|
18.1: शशांक सिंह को जोश हेजलवुड, सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शरीर को लगी| बल्लेबाजों ने फिर भागकर एक रन लिया है|
17.6: अजमतुल्लाह उमरजई को भुवनेश्वर कुमार, छक्का!! अजमतुल्लाह उमरजई के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में गेंद सीधा मैदान के बाहर जाकर गिरी छह रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 40 रनों की ज़रुरत है|
17.5: शशांक सिंह को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
17.4: शशांक सिंह को भुवनेश्वर कुमार, चौका!! इसी के साथ शशांक सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
17.3: शशांक सिंह को भुवनेश्वर कुमार, शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
17.2: शशांक सिंह को भुवनेश्वर कुमार, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.1: अजमतुल्लाह उमरजई को भुवनेश्वर कुमार, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
19.6: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!!! कॉट हरप्रीत ब्रार बोल्ड अर्शदीप सिंह| आखिरी गेंद पर आई विकेट| बल्लेबाजी टीम ने वेस्ट हाईट का रिव्यु लिया था जो असफल हुआ| लो फुल टॉस गेंद को डेविड ने लेग साइड पर खेला और एक हाथ बल्ले से निकल गया| मिस टाइम हुआ, हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने डीप में लपक लिया| इसी के साथ 222 रन बोर्ड पर आरसीबी ने लगाया है यानी 223 रनों का लक्ष्य पंजाब के सामने रखा गया है|
19.5: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, चौका!!! बड़े शॉट के बाद अब बाउंड्री हासिल की है| इस बार ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| गेंदबाज के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल कर ली है|
19.4: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ टिम डेविड के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
19.3: वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप सिंह, जड़ में डाली गई गेंद| एक ही रन इसपर मिल पायेगा| अभी तक कमाल का रहा है ये आखिरी ओवर| आरसीबी को बड़े शॉट्स की दरकार होगी|
19.2: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| उछाल के साथ बल्लेबाज की तरफ आई| लेग साइड पर पुल लगाने गए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर मिड विकेट की तरफ गई जहाँ से एक रन मिला है|
19.2: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने बाहें फैलाई| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
19.1: वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप सिंह, वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर खेलने गए| इन साइड एज लेकर लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
18.6: टिम डेविड को अजमतुल्लाह उमरजई, चौका! शानदार शॉट| वाइड लाइन पर डाली गई फुल गेंद| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया है| 208/3 बेंगलुरु|
18.5: वेंकटेश अय्यर को अजमतुल्लाह उमरजई, हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
18.4: वेंकटेश अय्यर को अजमतुल्लाह उमरजई, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर ड्राइव करना चाहा लेकिन बल्ले को ना लगकर कीपर के पास गई| कीपर ने उसे लपका था और अपील की थी| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का इशारा|
18.3: वेंकटेश अय्यर को अजमतुल्लाह उमरजई, डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| वाइड लाइन गेंद पर बल्ला चलाया और बीट हुए हैं|
18.2: टिम डेविड को अजमतुल्लाह उमरजई, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है| बड़े शॉट्स की दरकार होगी यहाँ पर|
18.1: टिम डेविड को अजमतुल्लाह उमरजई, 2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| समा रेखा पर फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका है| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किया है|
17.6: वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप सिंह, वाइड यॉर्कर के साथ अपने ओवर को समाप्त किया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 200/3 बेंगलुरु|
17.5: वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप सिंह, चौका!!! इस बार लो फुल टॉस डाली गई गेंद| वेंकटेश अय्यर ने अपने लिए रूम बनाया और गेंदबाज ने उन्हें फॉलो किया| लेग साइड पर उसे फ्लिक किया जहाँ से चार रन का मौका बन गया|
17.4: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, इस बार यॉर्कर से बल्लेबाज को सेट किया| टिम डेविड ने उसे लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हो जाएगा|
17.3: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, छक्का!! क़दमों का इस्तेमाल किया| अपने लिए रूम बनाया| कमर के आस पास आई है गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
17.2: वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप सिंह, जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
17.1: टिम डेविड को अर्शदीप सिंह, सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया गया| अपनी आउट स्विंगर गेंद से बल्लेबाज को चारो खाने चित कर दिया था|