18.3: सलील अरोड़ा को हार्दिक पंड्या, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन असफ़ल रहे बल्लेबाज़| इसी बीच बॉल कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|
18.2: सलील अरोड़ा को हार्दिक पंड्या, छक्का!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! सलील ने लगाया सिक्स!! फुलटस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेजा छह रनों के लिए| हैदराबाद को अब जीत के लिए 1 रन चाहिए|
18.1: सलील अरोड़ा को हार्दिक पंड्या, चौका!! सलील के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाया| हालाँकि ये शॉट लगाने समय बल्लेबाज़ के एक हाथ से बल्ला निकल गया था लेकिन गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
17.6: सलील अरोड़ा को जसप्रीत बुमराह, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया| 12 गेंदों पर अब 11 रनों की ज़रुरत है|
17.5: सलील अरोड़ा को जसप्रीत बुमराह, छक्का!! सलील अरोड़ा के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे की गेंद को सलील ने नो लुक शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर गई छह रनों के लिए|
17.4: हेनरिक क्लासेन को जसप्रीत बुमराह, छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला है|
17.3: हेनरिक क्लासेन को जसप्रीत बुमराह, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
17.2: हेनरिक क्लासेन को जसप्रीत बुमराह, चौका!! हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अम्पायर के ऊपर से हवा में शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.1: सलील अरोड़ा को जसप्रीत बुमराह, जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
16.6: सलील अरोड़ा को ट्रेंट बोल्ट, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है| हैदराबाद टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर अब 24 रनों की ज़रुरत है|
16.5: हेनरिक क्लासेन को ट्रेंट बोल्ट, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| जड़ में डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल हासिल किया है|
16.4: सलील अरोड़ा को ट्रेंट बोल्ट, सिंगल!! शॉर्ट पिच डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट खेला जो हवा में गया| लेग साइड पर नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया है|
16.3: सलील अरोड़ा को ट्रेंट बोल्ट, चौका!!! शानदार प्लेसमेंट इस यॉर्कर गेंद पर किया है| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिया है|
16.2: नीतीश कुमार रेड्डी को ट्रेंट बोल्ट, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 80 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! नीतीश कुमार रेड्डी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ट्रेंट बोल्ट के हाथ लगी सफ़लता| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद काफी ऊँची खिल गई| फील्डर सूर्यकुमार यादव ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी और दोनों हाथों से कैच पकड़ने में कामयाब हो गए| 213/4 हैदराबाद|
16.1: हेनरिक क्लासेन को ट्रेंट बोल्ट, ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
19.6: रायन रिकेलटन को प्रफुल्ल हिंगे, चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| 243 रन मुंबई ने बोर्ड पर लगाये हैं यानी हैदराबाद के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा गया है| शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट खेला और फाइन लेग से चौका बटोर लिया था|
19.5: रायन रिकेलटन को प्रफुल्ल हिंगे, छक्का!!! हाई फुल टॉस गेंद पर सामने की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| इसी के साथ मुंबई एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ गई है|
19.4: रॉबिन मिंज को प्रफुल्ल हिंगे, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| हार्ड लेंथ गेंद थी| बैकफुट से गेंद को पंच करने गए| इन साइड एज लेकर पैड्स से लगी और वहीँ पर रही जिसका फायदा उठाते हुए एक रन ले लिया गया|
19.3: तिलक वर्मा को प्रफुल्ल हिंगे, आउट!! कैच आउट!!! कॉट हेनरिक क्लासेन बोल्ड प्रफुल्ल हिंगे| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| महज 7 रन बनाकर तिलक वर्मा बने प्रफुल्ल हिंगे का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर सामने की तरफ जोर से हीव शॉट खेला| एलिवेशन नहीं मिल सका इस वजह से लॉन्ग ऑफ़ फील्डर की गोद में चली गई गेंद जिसे लपका गया| 232/5 मुंबई|
19.2: रायन रिकेलटन को प्रफुल्ल हिंगे, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया गया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.1: रायन रिकेलटन को प्रफुल्ल हिंगे, दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई फुलर गेंद गेंद| इसपर फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
18.6: तिलक वर्मा को साकिब हुसैन, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| स्लोवर बाउंसर से चकमा खा गए बल्लेबाज| कोई रन नहीं मिलेगा| 229/4 मुंबई| अब छह गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा?
18.5: रायन रिकेलटन को साकिब हुसैन, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक रन मिला|
18.4: तिलक वर्मा को साकिब हुसैन, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
18.3: तिलक वर्मा को साकिब हुसैन, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पुल शॉट लगाना चाहा| गेंदबाज़ ने उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर शफल करते हुए देख लिए था| इसी वजह से उन्होंने छोटी गेंद डाली ज विकटों के ऊपर से होती हुई बल्लेबाज़ को बीट कर दिया| रन नहीं आ सका|
18.2: तिलक वर्मा को साकिब हुसैन, छक्का!! तिलक वर्मा ने आते ही सिक्स लगाकर अपना खाता खोला है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
18.1: हार्दिक पंड्या को साकिब हुसैन, आउट!! कैच आउट!! कॉट हेनरिक क्लासेन बोल्ड साकिब हुसैन| 56 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 31 रन बनाकर हार्दिक पंड्या बने साकिब हुसैन का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुलर गेंद| हार्दिक ने उसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हीव तो किया लेकिन सीधा लॉन्ग ऑफ़ फील्डर की तरफ फ्लैट शॉट खेल बैठे जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 221/4 एमआई|
17.6: हार्दिक पंड्या को ईशान मलिंगा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से सामने की तरफ पुल शॉट खेला गया| लॉन्ग ऑफ़ पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिला है| 221/3 एमआई|
17.5: हार्दिक पंड्या को ईशान मलिंगा, डॉट गेंद!! वाइड लाइन पर डाली गई यॉर्कर गेंद| हार्दिक दूर से ही इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं मिला|
17.4: रायन रिकेलटन को ईशान मलिंगा, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| गुड लेंथ गेंद को लेग साइड पर हीव किया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
17.4: रायन रिकेलटन को ईशान मलिंगा, वाइड!!! शार्प बाउंसर थी| बल्लेबाज रिकेलटन ने उसपर पुल शॉट खेलना चाहा| गति और उछाल से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| फील्डिंग टीम ने वाइड का रिव्यु लिया| थर्ड अम्पायर ने उसे चेक किया और पाया कि उनके काफी ऊपर से गई थी इस वजह से ये वाइड ही रही|
17.3: हार्दिक पंड्या को ईशान मलिंगा, सिंगल!! स्लोवर बाउंसर डाली गई गेंद| हार्दिक ने उसपर बैक फुट से कवर्स की तरफ गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
17.3: हार्दिक पंड्या को ईशान मलिंगा, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
17.2: हार्दिक पंड्या को ईशान मलिंगा, 2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| एक बार फिर से जड़ में डाली गई गेंद| इसपर गेंदबाज़ की ओर से गेंद को ड्राइव करते हुए डबल हासिल किया है|
17.1: हार्दिक पंड्या को ईशान मलिंगा, छक्का!! हार्दिक ने अपनी कला दिखाई है यहाँ पर| स्लॉट में गेंद तो फिर उसे स्टैंड्स में भेज दिया है!! इस बार गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया है| ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
18.4: सलील अरोड़ा को हार्दिक पंड्या, छक्का!