लेग बाई के रूप में आया सिंगल| स्कोर बराबर| अब 1 गेंद पर 1 रन की दरकार| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेलने गए जहाँ पैड्स पर खा बैठे गेंद| रन की मांग और भागकर पूरा किया|:
आउट!! रन आउट!! एक और महत्वपूर्ण समय पर मुंबई ने हासिल की बड़ी विकेट| अब 2 गेंद पर 2 रन की दरकार| 48 रन बनाकर एबी लौट गए पवेलियन| मिड विकेट की दिशा में गेंद को हलके हाथों से खेलकर रन के लिए भागे थे| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग हुई और ईस दौरान मिड विकेट से कृणाल का थ्रो आया कीपर की तरफ| ईशान ने गेंद को लपकते हुए बेल्स उड़ाई जहाँ एबी की डाईव भी उन्हें नहीं बचा पाई| :
एक और सिंगल!!! ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 3 गेंद 3 रनों की दरकार|:
दो रन मिल जायेंगे यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ उठाकर मारा जहाँ से नो मेंस लैंड में गिरी गेंद और दो रन मिल गए|:
पहली ही गेंद पर सिंगल मिला| ऑफ़ स्टम्प पर जड़ में डाली गई गेंद को ब्लॉक किया जहाँ से एक रन हासिल किया|:
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को एबी ने कवर्स की दिशा में खेला और स्ट्राइक अपने पास रखा| अब 6 गेंद पर 7 रन की दरकार|:
आउट!! रन आउट!! बढ़िया गेंद, बढ़िया शॉट लेकिन उससे भी शानदार फील्डिंग बुमराह द्वारा| पहले तो गेंद को चौका जाने से रोका और उसके बाद उसे लपककर उठाया और थ्रो करते हुए बेल्स उड़ाई| बल्लेबाज़ काइल इस दौरान रन के लिए भाग खड़े हुए थे जिसके कारण क्रीज़ से काफी बाहर रह गए और रन आउट होकर पवेलियन चलते बने| कमाल का क्रिकेट देखने को मिल रहा मुंबई द्वारा| आखिरी सांस तक मुकाबला नहीं छोड़ रहे| 152/7 बैंगलोर|:
जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 8 गेंद 8 रनों की दरकार|:
एक और चौका!!! दूसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| 9 गेंदों पर 9 रनों की दरकार| छोटी लेंथ की गेंद को अपर कट किया और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से मार दिया चार रनों के लिए|:
इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया जहाँ से बड़ी बाउंड्री के कारण दो रन मिल गए| अब 10 गेंदों में 13 रन की दरकार|:
बाउंड्री!! बुमराह की पहली ही गेंद पर आया चौका जिससे एबी को राहत मिली होगी| लो फुल टॉस गेंद को स्लाइस किया कवर्स बाउंड्री की तरफ| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के ठीक आगे गिरी और चार रनों के लिए निकल गई|:
सिंगल!!! इसी के साथ स्ट्राइक खुद के पास रखेगे एबी डिविलियर्स| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर 1 रन लिया| बैंगलोर को यहाँ से जीत के लिए 12 गेंदों पर 19 रनों की दरकार|:
ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 2 रन तेज़ी से लेने में हुए कामयाब|:
चौका!!! इतना सीधा मारा गया ये शॉट कि तीर भी शर्मा जाए| लॉन्ग ऑफ़ और लॉन्ग ऑन फील्डर दोनों के बीच से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया था|:
स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को हीव किया जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|:
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को एबी डिविलियर्स ने डीप पॉइंट की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 1 रन पूरा कर लेगे बल्लेबाज़|:
छक्का!!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को एबी डिविलियर्स ने पूरे पॉवर के साथ लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|:
आउट!!! रन आउट!!! इसी के साथ मुंबई की पारी हुई समाप्त| दूसरा रन लेने के चक्कर में चाहर भी रन आउट हो गए| लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला था, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग हुई| इसी बीच थ्रो कीपर के पास आया जहाँ बल्लेबाज़ क्रीज़ से शॉर्ट रह गए और उसी बीच एबी ने बेल्स उड़ा दी| 159 रनों पर मुंबई की पारी का हुआ अंत|:
बल्ला घुमाया इस गेंद पर लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ|:
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! अगर ये विकेट पिछली गेंद पर मिलती तो हर्षल पटेल इस लीग का पहला हैट्रिक पूरा कर लिए होते| इसी बीच ये विकेट हासिल करते हुए हर्षल ने इस लीग का पहला फाईफ़ार भी अपने नाम कर लिया| मार्को जेंसन बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| यॉर्कर डाली गई गेंद जिसको मिड ऑफ की ओर खेलने गए| गेंद काफी तेज़ी से ऑफ स्टंप्स को जा लगी| 158/8 मुंबई|:
हैट्रिक गेंद!!! लेकिन बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर मिड ऑफ की ओर खेलने गए बल्लेबाज़| लेकिन गेंद बल्ले पर आई नही और लेग स्टंप के काफी करीब से बॉल गई कीपर के हाथ में जहाँ से रन नही हो सका|:
आउट!! कैच आउट!! दो गेंदों पर दो बड़े विकेट| बैंगलोर इस मुकाबले में वापसी करती हुई| धीमी गति की गेंद को हीव करने गए थे लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद और सीधा स्क्वायर लेग फील्डर के हाथों में गई| पटेल के खाते में एक और विकेट जाती हुई| लगातार अपनी धीमी गति की गेंदों से बल्लेबाज़ को चकमा देते हुए|:
आउट!!! कैच आउट!!! क्रुणाल पंड्या 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हर्षल पटेल को मिली तीसरी विकेट| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को पंड्या ने लेग साइड की ओर खेला| बल्ले और गेंद का सही संपर्क नही हुआ और लेग साइड की ओर हवा में गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद डेनियल क्रिश्चियन जिन्होंने पकड़ा शानदार कैच| 158/7 मुंबई|:
एक और बाउंसर डाली गई| जिसको पोलार्ड पुल लगाने गए| लेकिन बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही हुआ|:
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए पोलार्ड| लेकिन बॉल ने बल्ले का टॉप एज लिया और कीपर के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई गेंद, मिला चार रन| :
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|:
डॉट बॉल!!! फ्री हिट पर रन तो नहीं लगा लेकिन पंडया का बल्ला ज़रूर टूट गया| जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे ब्लॉक करने गए थे लेकिन रन नहीं हासिल कर पाए|:
नो बॉल!! पुल शॉट और उसपर मिलेगा चौका| पटकी हुई गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| दो फील्डर के बीच से ये गेंद निकलकर पार कर गई सीमा रेखा जहाँ से मिल गया चौका| :
लेग साइड पर गेंद को पुल कर दिया जहाँ डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|:
कैच ड्रॉप!!! इस बार कप्तान कोहली के द्वारा| 1 रनों के स्कोर पर पंड्या को मिला जीवनदान| ऑफ स्टंप पट डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला| हवा में गई गेंद सीधे कोहली के पास गई| जिसको पकड़ने में कप्तान हुए नाकाम| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 1 रन पूरा कर लिया| :
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल पूरा किया|:
एक अहम डॉट बॉल इस ओवर से आती हुई| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को पंड्या ने कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद रन नही हो सका|:
आउट!! एलबीडबल्यू!! बैंगलोर का रिव्यु हुआ सफ़ल| 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए किशन| कोहली के खैमे में ख़ुशी की लहर क्योंकि एक बड़ा विकेट थी ये| फुल लेंथ की गेंद को क्रॉस मारने गए थे| गेंद की लाइन से बीट हुए| पिछले पैड्स से जाकर टकराई गेंद| अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकारा| रिव्यु लेने के बाद रिप्ले में पता चला कि गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प को हिट कर रही है जिसकी वजह से थर्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया|:
कैच ड्रॉप!!! 26 रनों के स्कोर पर ईशान किशन को मिला भाग्य का साथ| मोहम्मद सिराज के हाथ ने छोड़ा कैच| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल किया| हवा में गई गेंद फील्डर उसके नीचे आए लेकिन कैच को पकड़ने में हुए नाकाम| इसी बीच दोनों बल्लेबाजों ने 2 रन तेज़ी से भागकर पूरा किया|:
ऊपर डाली गई गेंद को पोलार्ड ने हीव किया मिड विकेट की ओर जहाँ से सिंगल मिला|:
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|:
सिंगल और इसी के साथ बैंगलोर ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया| एक नेल बाइटिंग मुकाबले में जीत हासिल की| फुल लेंथ की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया| बुमराह वहां पर तैनात थे लेकिन जब तक गेंद उनके हाथों में जाती बल्लेबाजों ने रन भाग लिया| :