| India vs West Indies मैच की जानकारी | |
|---|---|
| टॉस: | भारत, पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला |
| स्थान: | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| अंपायर: | नितिन मेनन, विरेंदर शर्मा, रोहन पंडित |
| मैच रेफरी: | प्रकाश भट्ट |
| मैच की तारीख: | Tue, 06th Oct 2026 |
1st I T20 में India ने West Indies के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 10-06-2026 को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया. श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग में बल्लेबाज़ों के रन, गेंदबाज़ों के विकेट, आउट/नो-आउट स्टेटस और ओवर-वाइज़ विवरण शामिल हैं. इसके अलावा यहां मैच की प्रमुख साझेदारियां, टॉस परिणाम, सर्वाधिक रन/विकेट लेने वाले खिलाड़ी और पूरी टीम की विस्तृत स्टैटिस्टिक्स व मैच समरी भी उपलब्ध है.
14.3: श्रेयस अय्यर को रॉस्टन चेज, छक्का!!! इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने टी20 आई करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है| कप्तान चला है सीना तान| झन्नाटेदार हीव शॉट छह रन के लिए| सामने वाला पैर हटाया और बल्लेबाज़ के पाले में आ गई गेंद| शॉट लगाया और संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए| हर तरफ से अय्यर-अय्यर की गूँज सुनाई दे रही है|
14.2: ईशान किशन को रॉस्टन चेज, सिंगल!! इस बार हलके हाथों से सामने की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
14.1: ईशान किशन को रॉस्टन चेज, डॉट गेंद!! स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर मोड़ने गए लेकिन बीट हुए| रन का मौका नहीं बन सका|
13.6: श्रेयस अय्यर को मैथ्यू फोर्ड, गगनचुम्भी छक्का!!! 85 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए| अब अपने शतक से महज एक हिट दूर हैं अय्यर|
13.5: श्रेयस अय्यर को मैथ्यू फोर्ड, चौका!!! लूज डेलिवरी!! लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई एक हाई फुल टॉस गेंद| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चार रन हासिल किया|
13.4: ईशान किशन को मैथ्यू फोर्ड, इस बार सामने की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
13.3: श्रेयस अय्यर को मैथ्यू फोर्ड, कैच ड्रॉप!! 84 के स्कोर पर श्रेयस को मिला जीवनदान| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर फील्डर से हुई एक बड़ी चूक और एक आसान सा कैच टपका दिया| फुलर गेंद को सामने की तरफ हीव किया था| सीधा फील्डर की गोद में जा रही थी गेंद जिसे वो लपक नहीं सके और फ्म्बल कर बैठे| एक रन भागने का मौका मिल गया|
13.2: श्रेयस अय्यर को मैथ्यू फोर्ड, छक्का!!! एक और बड़ा शॉट कप्तान के बल्ले से आता हुआ| बैक ऑफ़ हैण्ड डाली गई गेंद| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया जिसके बाद बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
13.1: श्रेयस अय्यर को मैथ्यू फोर्ड, छक्का!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट सामने की तरफ छह रन के लिए!! बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी|
12.6: ईशान किशन को अकील हुसैन, चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को सामने की ओर पंच कर दिया| गैप मिला जिसके बाद गेंद सनसनाते हुए सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.5: श्रेयस अय्यर को अकील हुसैन, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और गैप से सिंगल हासिल किया है|
12.4: ईशान किशन को अकील हुसैन, फ्री हिट गेंद पर ईशान को सिंगल ही मिल पायेगा| 100 रनों की साझेदारी भी यहाँ पर पूरी हो जायेगी| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन मिस टाइम हो गया| नतीजा एक रन के रूप में आएगा|
12.4: श्रेयस अय्यर को अकील हुसैन, नो बॉल!!! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी औ स्ट्राइक पर होंगे ईशान किशन| स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंद को सामने की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
12.3: श्रेयस अय्यर को अकील हुसैन, चौका!!! फिर से रूम बनाया और धूम मचा दिया है| फील्डर रदरफोर्ड के ठीक ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| छलांग लगाते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच सके जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.2: श्रेयस अय्यर को अकील हुसैन, सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन इनसाइड आउट शॉट कप्तान के द्वारा!!! 81 मीटर दूर जाकर गिरी है गेंद| हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ श्रेयस| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
12.1: ईशान किशन को अकील हुसैन, बैक फुट से सामने की तरफ पंच किया| लॉन्ग ऑफ़ पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन का मौका बन पायेगा|
19.1: अकील हुसैन को अक्षर पटेल, आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड अक्षर पटेल| आखिरी विकेट का हुआ पतन| 171 रनों पर वस्त इंडीज की पारी ऑल आउट हुई| 172 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा गया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को घसीटकर लेग साइड पर स्लॉग किया और मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद मिड विकेट की तरफ जहाँ से कैच को पूरा किया गया|
18.6: शमर जोसेफ को मयंक यादव, डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर जोर से शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए|
18.5: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मयंक यादव, आउट!! कैच आउट!!! कॉट नमन धीर बोल्ड मयंक यादव| 9वें विकेट का हुआ पतन| 56 रन बनाकर शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड बने मयंक यादव का पहला शिकार| जड़ में डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| बल्ले से लगकर डीप मिड विकेट की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 171/9 वेस्ट इंडीज|
18.4: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मयंक यादव, डॉट गेंद!! इस बार सामने की तरफ गेंद को खेला| डीप में गई गेंद लेकिन बल्लेबाज शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने रन लेने से मना कर दिया और स्ट्राइक अपने पास रखी है|
18.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मयंक यादव, छक्का!! कड़क पुल शॉट इस बार रदरफ़ोर्ड द्वारा| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का तगड़ा संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार गई छह रनों के लिए|
18.2: अकील हुसैन को मयंक यादव, बाई के रूप में आया सिंगल!! प्ले एंड मिस हुआ बाहर वाली गेंद पर| कीपर के आगे टप्पा खाई और पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
18.1: अकील हुसैन को मयंक यादव, चौका!!! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल किया है यहाँ पर| ऑफ़ ड्राइव किया गया और गेंद लॉन्ग ऑफ़ पार कर गई चार रनों के लिए|
17.6: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अर्शदीप सिंह, चौका!!! बाउंड्री के साथ शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया| ओवर पिच गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया| फील्डर अय्यर गेंद को रोकने गए लेकिन स्लाइड करते हुए उनका पैर फेंस से लग गया था और उसी समय गेंद भी उनके हाथों में जिसकी वजह से बाउंड्री मिल गई|
17.5: अकील हुसैन को अर्शदीप सिंह, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
17.4: अकील हुसैन को अर्शदीप सिंह, छक्का!!! स्लोवर बाउंसर को काफी जल्दी पिक कर लिया| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला एक तगड़ा पुल शॉट जिसके बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में चली गई|
17.3: अकील हुसैन को अर्शदीप सिंह, दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
17.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अर्शदीप सिंह, स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
17.1: अकील हुसैन को अर्शदीप सिंह, फुलर लेंथ गेंद| कवर्स की दिशा में खेला इसे जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
14.4: श्रेयस अय्यर को रॉस्टन चेज, ओवर थ्रो के रूप में आया सिंगल और इसी के साथ भारत ने 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| 32 गेंद इस पारी में अभी भी बाक़ी रह गई| बल्लेबाज ने इस गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश किया था| गेंदबाज ने उस तरफ जाते हुए उसे फील्ड किया और गेंदबाजी एंड पर थ्रो किया जो विकटों को मिस करते हुए कवर्स की तरफ गया| बल्लेबाजों को रन भागने का मौका मिल गया जो टीम इंडिया को फिनिशिंग लाइन के पार ले गया|