scorecardresearch
 
‘दिल टूटने’ से सचमुच में टूट सकता है आपका दिल

प्यार में दिल टूटने को लेकर न जाने हमने कितने गाने सुने हैं और कहा भी जाता है कि टूटे हुए दिल के साथ कोई मर भी नहीं सकता है. अब वक्त भले की हर जख्म को भर देता हो लेकिन एक नया अध्ययन बताता है कि दिल टूटना कितना खतरनाक हो सकता है.

Advertisement
X

अध्ययन में यह पाया गया है कि अगर प्यार में किसी व्यक्ति का ‘दिल टूटता’ है तो उसका दिल वास्तव में पल भर के लिए काम करना बंद कर देता है.

डेली मेल के मुताबिक शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह पाया है कि मनुष्य का मस्तिष्क शारीरिक और मानसिक कष्टों को सहने के लिए कुछ समान क्षेत्रों का प्रयोग करता है. इसीलिए प्यार में धोखा मिलने पर कोई सिर्फ मानसिक रूप से ही दुखी नहीं होता बल्कि उसे शारीरिक दुख भी होता है.

Advertisement

यह इसी का परिणाम है कि रिश्ते टूटने के बाद क्यों कुछ लोगों को न तो चैन की नींद आती है और न ही वे आराम से कुछ खा पी पाते हैं.

अध्ययन के मुताबिक जो प्यार टूटने के बाद जितना ज्यादा अलग-थलग महसूस करता है उसकी हृदय गति उतनी ही ज्यादा मंद पड़ जाती है.

Advertisement
Advertisement