scorecardresearch
 

544 किलो वजन...मिलिए दुनिया की सबसे भारी महिला से, 8 सालों तक नहीं उठी थीं बिस्तर से

रोसैली ब्रैडफोर्ड (Rosalie Bradford) का अधिकतम वजन 544 किलो था. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है. हालांकि उन्होंने अपना काफी वजन कम भी किया था. इन महिला की पूरी जर्नी स्टोरी में जानेंगे.

Advertisement
X
रोसैली ब्रैडफोर्ड का शुरुआती वजन खाने की लत के कारण बढ़ना शुरू हुआ था. (Photo: AI Generated)
रोसैली ब्रैडफोर्ड का शुरुआती वजन खाने की लत के कारण बढ़ना शुरू हुआ था. (Photo: AI Generated)

Worlds Heaviest Woman: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनकी शारीरिक बनावट आम लोगों से कुछ अलग है. ऐसी ही अमेरिका की एक महिला थीं जिनका नाम 'दुनिया की सबसे भारी महिला' के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था. उनका वजन करीब 544 किलो तक पहुंच गया था. यह वजन इतना ज्यादा था कि वह अपने बिस्तर से हिलने-डुलने में भी पूरी तरह असमर्थ थीं. लेकिन यह कहानी सिर्फ मोटापे की नहीं, बल्कि एक महिला के उस संघर्ष की है जिसने मौत के मुंह से निकलकर खुद को बदलने की ठानी.

खाने की लत ने बढ़ाया वजन

रोसैली ब्रैडफोर्ड का जन्म पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) में हुआ था. बचपन में मां के बिछड़ने और सौतेली मां के साथ खराब रिश्तों के कारण वह गहरे तनाव में रहने लगीं. इसी तनाव और अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने भोजन का सहारा लिया. देखते ही देखते उनकी 'फूड एडिक्शन' यानी खाने की लत इतनी बढ़ गई कि कम उम्र में ही उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा. 15 साल की उम्र तक उनका वजन 100 किलो के पार हो चुका था, जो आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी मुसीबत बन गया.

जब रिकॉर्ड बना वजन

शादी और एक बच्चे की मां बनने के बाद रोसैली का वजन अनियंत्रित हो गया. एक इंफेक्शन के कारण उन्हें लंबे समय तक बिस्तर पर रहना पड़ा, जिसके बाद वजन बढ़ने की रफ्तार और तेज हो गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका वजन 544 किलो तक पहुंच गया था.

Guinness World Records ने उन्हें दुनिया की सबसे भारी महिला के रूप में दर्ज करने के बाद उनकी स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें नहलाने के लिए भी कई लोगों की मदद लेनी पड़ती थी और वह सालों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकल पाईं थीं. जानकारी के मुताबिक उन्हें नहलाने में करीब 2 घंटे का समय लगता था.

Advertisement

डिप्रेशन से की वापसी

इतने भारी वजन के साथ जीना रोसैली के लिए नरक जैसा था. उन्होंने एक समय पर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें असफल हो गईं. इसके बाद उनकी मुलाकात रिचर्ड सिमंस जैसे फिटनेस विशेषज्ञों से हुई, जिन्होंने उन्हें वजन घटाने के लिए मोटिवेटच किया.

रोसैली ने हार नहीं मानी और सख्त डाइट और एक्सरसाइज के जरिए करीब 400 किलो से ज्यादा वजन कम किया. यह वजन घटाना भी अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड बन गया. Grokipedia के आंकड़ों के अनुसार, उनकी यह जर्नी दुनिया भर के मोटे लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन थी.

अंतिम समय ऐसे गुजरा

भले ही रोसैली ने भारी वजन कम कर लिया था, लेकिन उनके शरीर पर लटकी अतिरिक्त त्वचा (स्किन) को हटाने के लिए कई सर्जरी की जरूरत थी. साल 2006 में ऐसी ही एक सर्जरी के दौरान पैदा हुई समस्याओं के कारण 63 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement