Glowing Skin Tips in Heatwave: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, चिलचिलाती लू और पसीने के कारण हमारी स्किन अपनी नमी खो देती है, जिससे चेहरा बेजान, डल और टैन दिखने लगता है. दिनभर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर चेहरे पर नजर आता है. इसलिए इस मौसम में अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए.
अगर आप चाहते हैं कि इस भीषण गर्मी में भी आपकी स्किन शीशे जैसी चमके, तो आपको एक खास नाइट स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना होगा. रात में हमारी स्किन खुद को रिपेयर करती है, इसलिए इस समय की गई केयर का असर दोगुना होता है.
गर्मी में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें ये काम
डबल क्लींजिंग: दिनभर का पसीना, सीरम, सनस्क्रीन और मेकअप पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे पिंपल्स होने लगते हैं. इससे बचने के लिए रात को सोने से पहले सबसे पहले कच्चे दूध या मिसेलर वाटर से चेहरा साफ करें. इसके बाद किसी माइल्ड, जेल-बेस्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं. इससे त्वचा खुलकर सांस ले पाएगी.
बोटेनिकल टोनर: हीटवेव के कारण चेहरे पर रेडनेस या जलन होना आम बात है. इसके लिए केमिकल वाले टोनर की जगह प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें. चेहरा धोने के बाद गुलाब जल को चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन की मदद से लगाएं. यह स्किन के pH लेवल को बैलेंस करता है और त्वचा को तुरंत ठंडक देता है.
एलोवेरा और लौंग का नाइट क्रीम: भारी और ऑयली क्रीम्स गर्मियों में पोर्स को बंद कर सकती हैं, इसलिए रात को सोने से पहले चेहरे पर लाइटवेट क्रीम लगाना ही फायदेमंद होता है. इसके लिए आप एलोवेरा जेल में थोड़ा सा खीरे का रस या एक बूंद लौंग का तेल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. एलोवेरा स्किन को अंदर से हाइड्रेट करेगा और ग्लो बढ़ाएगा.
राइस क्रीम या डीआईवाई सीरम: कोरियन ब्यूटी में चमकती त्वचा के लिए चावल के पानी का खूब इस्तेमाल होता है. यह टैनिंग को हटाकर स्किन टोन को इवन करता है. उबले हुए चावल को पीसकर और छानकर उसका स्मूथ पेस्ट बना लें. इसमें थोड़ा सा विटामिन E ऑयल मिलाएं. इस राइस क्रीम को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं. सुबह चेहरा एकदम फ्रेश और चमकदार दिखेगा.
आइस वॉटर थेरेपी: अगर दिनभर धूप में रहने के कारण चेहरा झुलस गया है, तो रात को सोने से पहले यह स्टेप कमाल कर सकता है. एक बाउल में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डालें. इसमें कुछ सेकंड के लिए अपना चेहरा डिप करें. ऐसा आप तीन से चार बार करें. यह पोर्स को टाइट करता है, पफिनेस कम करता है और चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर इंस्टेंट ग्लो देता है.
प्रो टिप:
रात में सूती या सिल्क के तकिये के कवर का इस्तेमाल करें, जिससे चेहरे पर रगड़ न लगे और बैक्टीरिया न पनपें. रात को सोने से ठीक पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं ताकि बॉडी अंदर से डिटॉक्स हो सके.