
सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर अक्सर अपनी सिंपलीसिटी और फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं. कुछ दिन पहले भाई अर्जुन की शादी के फंक्शन में भी सारा का कोई तोड़ नहीं था. हर फंक्शन के लिए सारा ने अलग-अलग लुक चुने थे. संगीत सेरेमनी की बात करें तो सारा ने 'बोहो-चिक' लुक कैरी किया था जो काफी चर्चा में है. बोहो-चिक लुक यानी ऐसा लुक जिसमें परंपरा या लोक कला के साथ आप क्रिएटिविटी जोड़ते हैं जिससे आपके लुक में मॉर्डनाइजेशन जुड़ जाता है.
सारा ने अपने मिरर वर्क वाली ड्रेस के साथ 'मिरर-वर्क' चोटी भी काफी चर्चा में हैं. लोग उनके फोटोज पर क्रिएटिव हेयरस्टाइल की तारीफ कर रहे हैं. तो आइए सारा की चोटी में क्या खास था, इस बारे में जान लीजिए.

सारा तेंदुलकर ने चोटी को थोड़ा मॉडर्न लुक देने के लिए पारंपरिक परांदी में शीशे पिरोकर एक नया लुक दिया था. दरअसल, सारा ने अपने लंबे बालों में चोटी बनाई और एक साधारण स्टाइल के बजाय भाई की शादी में थोड़ा फैशन स्टेटमेंट क्रिएट करने का सोचा. इसके लिए उन्होंने अपनी चोटी के पूरे घेरे में रंग-बिरंगे (बैंगनी और गहरे गुलाबी) कपड़ों से सजे हुए, गोलाकार मिरर-वर्क वाले लटकन लगाए.
यह पारंपरिक पंजाबी 'परांदी' का एक मॉडर्न और क्रिएटिव रूप था. यह स्टाइल न केवल उनके चेहरे को फ्रेम कर रहा था, बल्कि उनके आउटफिट की कच्छी कढ़ाई और मिरर वर्क के साथ भी एकदम मेल खा रहा था.
चोटी में लगे मिरर पर जब रोशनी पड़ रही थी तो वे चमक रहे थे जिसने उनके लुक को कंपलीट किया था और नया लुक दिया था.

सारा का यह लुक उन दुल्हनों या ब्राइडमेट्स के लिए अच्छा ऑपशंस है जो किसी मेहंदी या संगीत जैसे फंक्शन में थोड़ी क्रिएटिविटी करना चाहती हैं. इससे उनकी हेयरस्टाइलिंग का खर्चा भी बच सकता है और लोगों की नजरें भी आप पर टिक जाएंगी. इसके अलावा आप चाहें तो पारंपरिक परांदी से भी अपने लुक को अच्छा रख सकते हैं.

सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने कलर्ड एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज और लहंगा पहना था जिसमें मिरर वर्क का काफी काम था. यह स्टाइल मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ क्षेत्र के आर्ट को दिखाता है.
इसके साथ उन्होंने कुंदन और पोलकी स्टाइल के फ्लोरल स्टड ईयररिंग्स पहने थे जिसमें नीचे की ओर हल्के गुलाबी रंग के मोतियों का इस्तेमाल किया गया था जो उनके लुक से मैच कर रहा था. बालों में उन्होंने एक छोटा सा मोतियों वाला मांग टीका लगाया था जिसने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बनाया था.
मैचिंग चूड़ियां और एक हैवी नेकलेस भी कैरी किया था जो उनके राजस्थानी-गुजराती लुक को पूरा कर रहा थे.