scorecardresearch
 

90 साल के सलीम खान हैं इतने फिट, सलमान खान ने बताया था पिता का रुटीन और डाइट सीक्रेट

सलमान खान के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 90 साल की उम्र में भी पराठे और मटन खाने वाले सलीम खान अपनी फिटनेस के लिए रोजाना वॉक, योग और हल्की वेट ट्रेनिंग करते हैं.

Advertisement
X
सलीम खान रोजाना वॉक के साथ ही पिलाटे, योग और हल्की वेट ट्रेनिंग भी करते हैं. (Photo: ITG)
सलीम खान रोजाना वॉक के साथ ही पिलाटे, योग और हल्की वेट ट्रेनिंग भी करते हैं. (Photo: ITG)

हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीन राइटर और एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है. मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें मुंबई के लीलवाती हॉस्पिटल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद फैंस की चिंता बढ़ गई. हॉस्पिटल पहुंचते ही उनका तुरंत इलाज शुरू किया गया और बाद में उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया.

हॉस्पिटल की ओर से जारी ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर (स्टेबल) है, लेकिन उम्र और सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

90 साल की उम्र में अस्पताल में भर्ती होने की खबर लोगों का ध्यान खींच रही है. हालांकि राहत की बात ये है कि उनकी तबीयत बेहतर बताई जा रही है. लेकिन जो बात कई लोगों को हैरान करती है, वो ये है कि अपनी उम्र के बावजूद, सलीम खान एनर्जेटिक और एक्टिव रहे हैं. ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल आता है कि आखिर इतनी उम्र में भी सलीम खान खुद को इतना एक्टिव और एनर्जेटिक कैसे रखते हैं? उनकी फिटनेस और लंबी उम्र का राज क्या है? 

90 की उम्र में भी खाते हैं भरपेट खाना
आमतौर पर इस उम्र में लोग स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं, लेकिन सलीम खान का तरीका थोड़ा अलग है. उनके बेटे सलमान ने एक शो में बताया था कि उनके पिता आज भी दिन में दो बार अच्छे से भरपेट खाना खाते हैं. वो पराठे, चावल, मटन जैसी नॉन-वेज डिशेज और कभी-कभी मिठाई भी खाते हैं. इस उम्र में भी सलीम ने बिना अपना मनपसंद खाना छोड़कर अपनी फिटनेस मेंटेन की है.

रोजाना एक्सरसाइज करते हैं सलीम खान
सलीम खान की सेहत का असली राज उनका डिसिप्लिन है. वो रोज सुबह बांद्रा के बैंडस्टैंड पर टहलने जाते हैं और वहां पर पूरे तीन चक्कर लगाते हैं. 90 साल की उम्र में भी ये रूटीन रोजाना फॉलो रखना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे अपनी आदत बना लिया है. सिर्फ वॉक ही नहीं, वो पिलाटे, योग और हल्की वेट ट्रेनिंग भी करते हैं. ये सब मिलकर उनके शरीर को एक्टिव और मजबूत बनाए रखता है. यानी वो सिर्फ खाने पर ध्यान नहीं देते, बल्कि एक्सरसाइज भी करते हैं.

बुढ़ापे में अपने पिता की तरह दिखना चाहते हैं सलमान  
एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि उन्हें अपने पिता सलीम खान की फिटनेस और जोश पर बहुत गर्व है. उन्होंने कहा कि 80-90 साल की उम्र पार करने के बाद भी उनके पिता जिस तरह खुद को फिट रखते हैं, वो सच में इंस्पिरेशनल है. सलमान ने साफ कहा कि वो अपने पिता को सिर्फ पिता नहीं, बल्कि एक रोल मॉडल की तरह देखते हैं. सलमान ने ये भी कहा, 'जब मैं उनकी उम्र का हो जाऊं, तो मैं भी उन्हीं की तरह दिखना चाहता हूं.' उनकी इस बात से साफ पता चलता है कि वो अपने पिता की हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहते हैं और उन्हें ग्रेसफुल एजिंग की मिसाल मानते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement