scorecardresearch
 

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शाही इंतजाम! मेहमानों को चांदी के बर्तनों में परोसा गया खाना, वायरल वीडियो में दिखी झलक

क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदलुकर की शादी से जुड़ा एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोस्तों की मस्ती के बीच शाही मेहमाननवाजी की झलक देखने को मिलती है, जहां मेहमानों को चांदी के बर्तनों में खाना परोसा गया.

Advertisement
X
अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5-स्टार होटल द सेंट रेजिस में थी. (Photo: ITG)
अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5-स्टार होटल द सेंट रेजिस में थी. (Photo: ITG)

क्रिकेट जगत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इन दिनों बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर चर्चा में हैं. अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. तमाम तस्वीरों और वीडियो में तेंदुलकर परिवार से लेकर मेहमानों के कपड़ों और स्टाइलिंग की बातें हो रही हैं, लेकिन इसी बीच एक ऐसा अनसीन वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान खास तौर पर खींच लिया है.

इस वीडियो में सिर्फ अर्जुन के दोस्तों की उनके साथ मस्ती ही नहीं, बल्कि मेहमानों के लिए की गई शाही मेहमाननवाजी की झलक भी साफ दिखाई दे रही है. खास बात ये है कि शादी में मेहमानों को चांदी के बर्तनों में खाना परोसा गया, जिसने इस फंक्शन की रॉयल झलक और भी खास बना दी.

वायरल वीडियो में दिखी दोस्तों की मस्ती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो अर्जुन के एक दोस्त ने शेयर किया है. वीडियो में दूल्हे राजा अपनी पत्नी सानिया चंडोक के का हाथ थामकर अपने दोस्तों के साथ एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान दोस्त अर्जुन को छेड़ते और मजाक करते नजर आ रहे हैं. हंसी-मजाक और तालियों के बीच दूल्हे की एंट्री का ये पल काफी खास दिख रहा है. वहीं आसपास बैठे मेहमान भी इस पल को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं, लेकिन जो इस पल की सबसे खास बात रही वो उनके सामने रखे चांदी के बर्तन रहे.

चांदी के बर्तनों ने खींचा सबका ध्यान
वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वो था मेहमानों के सामने सजी खाने की टेबल. वीडियो में टेबल पर खाना परोसने के लिए चांदी की थालियां और कटोरियां सजी दिखाई दे रही हैं.

इन चमचमाते बर्तनों में मेहमानों को खाना परोसा गया, जो शादी की भव्यता और खास इंतजामों को दिखाता है. सोशल मीडिया पर लोग इस शाही व्यवस्था की काफी चर्चा कर रहे हैं.

भव्य हॉल में सजी थी दावत
वायरल वीडियो में एक बड़े और शानदार बैंक्वेट हॉल की झलक भी देखने को मिल रही है. हॉल को फूलों की सजावट और लाइटों से बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था. लंबी टेबलों पर सजी थालियां और बैठने की व्यवस्था से साफ पता चलता है कि मेहमानों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए थे. बता दें, अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की शादी मुंबई स्थित सेंट रेजिस में थी.

द सेंट रेजिस मुंबई एक 5-स्टार लग्जरी होटल है. ये होटल अपनी शानदार सुविधाओं और हाई-एंड सर्विस के लिए जाना जाता है. यहां कुल 395 कमरे और 27 लग्जरी सुइट्स हैं. मेहमानों की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला जिम, स्पा, आउटडोर इन्फिनिटी स्विमिंग पूल और कई बेहतरीन रेस्टोरेंट मौजूद हैं.

Advertisement

इस होटल की सबसे खास बात इसकी बटलर सर्विस है. इसमें मेहमानों के लिए एक पर्सनल अटेंडेंट होता है, जो उनके ठहरने के दौरान हर जरूरत का ध्यान रखता है, ताकि उन्हें पूरा आराम और बेहतर सुविधा मिल सके.

शादी में पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े मेहमान
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई खास मेहमानों के शामिल हुए. शादी में एमएस धोनी, युवराज सिंह, सुरेश रैना, जहीर खान, राहुल द्रविड, हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर्स अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे थे. 

वहीं, बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक-ऐश्वर्या, आशा भोसले, नेहा धूपिया, जैसे स्टार्स नजर आए थे. इनके साथ ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ अर्जुन-सानिया को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. परिवार और करीबी दोस्तों के बीच अर्जुन की शादी का जश्न काफी भव्य अंदाज में मनाया गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement