जिस एक्टर के डांस को दुनिया ने सालों से सराहा है, जो स्टेज पर आते ही अपनी एनर्जी से माहौल बना देता है… क्या आपने कभी सोचा था कि वही स्टार बैसाखियों के सहारे चलता नजर आएगा? शायद नहीं. लेकिन हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला और इसने फैंस को हैरानी में डाल दिया. हम बात कर रहें ऋतिक रोशन की.
कुछ ही दिन पहले अपने चचेरे भाई की शादी में अपने बेटों के साथ सुखविंदर के गाने पर झूमते नजर आए ऋतिक रोशन के फैंस को अचानक बड़ा झटका लगा. दरअसल, ऋतिक को हाल ही में एक इवेंट में बैसाखियों के सहारे चलते हुए देखा गया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी चौंक गए. हमेशा फिट, दमदार और एनर्जेटिक दिखने वाले ऋतिक को इस हालत में देखकर हर कोई यही सोचने लगा कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया? फैंस की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी और हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर ऋतिक को हुआ क्या.
आखिरकार इन तमाम सवालों और सोशल मीडिया पर फैली अटकलों पर विराम लगाते हुए ऋतिक ने खुद एक्सप्लेन किया कि उन्हें आखिर हुआ क्या है. चलिए जानते हैं कि ऋतिक रोशन को क्या हुआ और उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट में क्या बताया.
अचानक बैसाखी का सहारा लेते क्यों दिखे ऋतिक?
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनके शरीर के कुछ हिस्से कभी-कभी अचानक काम करना बंद कर देते हैं. उन्होंने कहा कि उनका घुटना, कंधा और टखना बिना किसी संकेत के और बिना चेतावनी दिए दर्द करने लगते हैं या अकड़ जाते हैं. हाल ही में उनका बायां घुटना दो दिनों तक ठीक से काम नहीं कर पा रहा था, जिसकी वजह से उन्हें चलने के लिए बैसाखियों की जरूरत पड़ी. ऋतिक ने अपनी कंडीशन समझाते हुए खुदका मजाक उड़ाया और कहा कि उनके शरीर के हर हिस्से का अपना-अपना ON/OFF बटन है, जो अपनी मर्जी से खोल-बंद होते रहते हैं.
शरीर की समस्या या कोई खास बीमारी?
ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में बताया कि ये कोई खास बीमारी नहीं बल्कि उनकी एक खास तरह की शारीरिक समस्या है. एक्टर के मुताबिक उनकी ये परेशानी असल में शरीर से जुड़ी उन समस्याओं में से है, जो लंबे समय तक ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से होती हैं. दरअसल, ऋतिक पिछले कई सालों से एक्शन फिल्मों, खतरनाक स्टंट्स, हैवी वर्कआउट और लगातार डांस ट्रेनिंग करते आ रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी मसल्स पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है. ऐसे में अब जैसे-जैसे समय बीत रहा है इसका असर उनकी बॉडी पर दिखने लगा है.
पुरानी चोटें बन जाती हैं बड़ी परेशानी
ऑन स्क्रीन अपने फिल्मी किरदार के साथ न्याय करने के लिए ऋतिक रोशन बेझिझक स्टंट्स करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई बार चोंटे लगी हैं. ऐसे में ऐसी बहुत सी चोंटे रही हैं, जो पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई हैं. जब कोई चोट पूरी तरह ठीक नहीं हो पाती या उस हिस्से पर बार-बार दबाव पड़ता है, तो वो पुरानी चोट बन जाती है. ऐसी चोटें कभी-कभी अचानक दर्द देने लगती हैं या उस हिस्से के मूवमेंट में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऋतिक के अनुसार, उनके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, जब उनका घुटना या टखना अचानक जवाब दे देता है.
नर्व और मसल्स के तालमेल बिगड़ने से क्या होता है?
कई बार शरीर की नसें और मसल्स एक-दूसरे के साथ सही तालमेल में काम नहीं कर पाती हैं. इसकी वजब से अचानक तेज दर्द, जकड़न जैसी समस्याएं होती हैं. इसके साथ ही शरीर के कोई हिस्से ऐसे भी होते हैं, जो सुन्न पड़ जाते हैं या ठीक से हिल नहीं पाते हैं. ऐसी स्थिति में इंसान को चलने-फिरने में दिक्कत होती है.
जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी बन सकती है वजह
ये ना केवल चोटों के कारण बल्कि बहुत ज्यादा वर्कआउट करने के कारण भी हो सकता है. जब शरीर को पूरा आराम नहीं दिया जाता है तब भी इस तरह की परेशानी बढ़ सकती है. इसके साथ ही जब मसल्स और जॉइंट्स को रिकवरी टाइम नहीं मिलता, तो वे थक जाते हैं और अचानक दर्द देने लगते हैं. ऋतिक जैसे एक्टर्स लगातार फिटनेस पर काम करते हैं, जिसकी वजह से उनके लिए ये एक नॉर्मल लेकिन गंभीर समस्या बन सकती है.