scorecardresearch
 

How To Use Electric Kettle In Home: सिर्फ चाय-पानी उबालने ही नहीं, इलेक्ट्रिक केटल में निपटा सकते हैं घर के ये 5 बड़े काम, जानें इस्तेमाल

How To Use Electric Kettle In Home: अक्सर लोग इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने के लिए करते हैं, लेकिन ये छोटा सा गैजेट कुकिंग से लेकर ब्यूटी रूटीन तक में बड़े काम आ सकता है.

Advertisement
X
इलेक्ट्रिक केटल को आप ब्यूटी और हाइजीन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)
इलेक्ट्रिक केटल को आप ब्यूटी और हाइजीन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Use Electric Kettle In Home: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे कई गैजेट्स हैं, जो आपके काम आसान करते हैं. लेकिन इन गैजेट्स को लोग सिर्फ कुछ फिक्स्ड कामों के लिए ही इस्तेमाल करते हैं. इन्हीं गैजेट्स में इलेक्ट्रिक केटल का नाम भी शामिल है, जिसे ज्यादातर घरों में सिर्फ और सिर्फ पानी गर्म करने या फिर चाय बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर कोई चीज वाकई 'सुपरहीरो' की तरह आपकी मदद कर सकती है, तो वो इलेक्ट्रिक केटल है.

ये छोटा सा गैजेट आपके घंटों के काम को मिनटों में समेटने की ताकत रखता है. जी हां, चाहे आप हॉस्टल की मैगी वाली रातों को याद करने वाले स्टूडेंट हों या सुबह की अफरा-तफरी में ऑफिस भागने वाले प्रोफेशनल, एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक केटल आपके कुकिंग से लेकर ब्यूटी रूटीन तक को शॉर्टकट बना सकती है. इसे सिर्फ एक मशीन मत समझिए, ये किचन का वो साथी है जो बिना आवाज किए आपकी लाइफ को आसान बनाता है. चलिए जानते हैं कि कैसे ये जादुई केटल आपके रोजाना के कामों में चार चांद लगा सकती है.

1. झटपट नाश्ता: सुबह की जल्दी में जब आप झटपट बनने वाला नाश्ता बनाना चाहते हों, तो इलेक्ट्रिक केटल आपके बहुत काम आ सकती है. बस पानी उबालें और उसे इंस्टेंट ओट्स के कटोरे में डाल दें. यही नहीं, अगर देर रात आपको भूख लग रही है तो आप इसमें मैगी या पास्ता भी बना सकते हैं.  

2. अंडे उबालें बिना किसी झंझट के: क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक केटल में अंडे भी उबाले जा सकते हैं? बस केटल में पानी और अंडे डालें और स्विच ऑन कर दें. कुछ ही मिनटों में आपके प्रोटीन से भरपूर उबले हुए अंडे तैयार हो जाएंगे. ये तरीका स्टोव से कहीं ज्यादा तेज और आसान है.

3. मिनटों में गरमा-गरम सूप और चावल: जब आपका गरमा-गरम सूप पीने का मन करे तो केटल में पानी उबालकर उसमें सूप मिक्स डालें और आराम से पिएं. हैरानी की बात तो ये है कि इसमें चावल भी स्टीम किए जा सकते हैं. बस सही मात्रा में पानी और चावल डालें, केटल का 'स्टीम सेंसर' ये पक्का करता है कि आपके चावल सही से पकें और ओवरहीटिंग न हो.

4. कॉफी और हॉट चॉकलेट का मजा: अगर घर पर मेहमान आ जाएं, तो इलेक्ट्रिक केटल में आप 5-6 लोगों के लिए कॉफी या हॉट चॉकलेट तैयार कर सकते हैं.  

Advertisement

5. किचन के बाहर भी है काम की: ब्यूटी और हाइजीन

केटल सिर्फ आपके किचन के कामों को ही आसान नहीं करती है, बल्कि इसके और भी जादुई इस्तेमाल हैं.

फेशियल स्टीम: अगर आपको चेहरे पर ग्लो चाहिए, लेकिन पार्लर जाने का टाइम नहीं है तो इलेक्ट्रिक केटल आपके बहुत काम आ सकती है. केटल में पानी गर्म करें और उसे फेशियल स्टीम के लिए इस्तेमाल करें.  

बोतल सैनिटाइज करना: अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनकी दूध की बोतलों को सैनेटाइज करने के लिए उबलता हुआ पानी सबसे बेस्ट है. केटल का स्टेनलेस स्टील इंटीरियर पानी को एकदम साफ और सुरक्षित रखता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement