scorecardresearch
 

Cooler Cooling Tips: इस ट्रिक से कूलर भी फेंकेगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी में मिला दें 5 रुपये की ये चीज

Cooler Cooling Tips: क्या आपका कूलर भी गर्मी में गर्म हवा दे रहा है? अगर हां, तो घबराइए मत. आप 5 रुपये के देसी जुगाड़ से अपने कूलर से एसी जैसी ठंडक पा सकते हैं. जानिए कैसे सही वेंटिलेशन और छोटे देसी जुगाड़ से आप बिना एसी के भी अपने कमरे को बर्फ जैसा ठंडा रख सकते हैं.

Advertisement
X
अगर आप बर्फ के साथ नमक कूलर में डालते हैं तो उससे वो जल्दी पिघलेगी नहीं. (Photo: ITG)
अगर आप बर्फ के साथ नमक कूलर में डालते हैं तो उससे वो जल्दी पिघलेगी नहीं. (Photo: ITG)

Cooler Cooling Tips: चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी का सीजन शुरू होते ही घर भी किसी भट्टी की तरह तपने लगता है. ऐसे में हर कोई घर का कोना-कोना ठंडा करने के जुगाड़ में लग जाता है. ज्यादातर लोग अपने घरों में लगे एसी चलाते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि एसी लगवाना और उसका भारी बिजली बिल भरना हर किसी के बस की बात नहीं होती. ऐसे में बहुत से घरों में गर्मी भगाने के लिए कूलर का इस्तेमाल किया जाता है.   

कूलर गर्मी दूर तो करता है, लेकिन अक्सर गर्मी ज्यादा बढ़ने पर वो सिर्फ गर्म हवा फेंकता है या कमरे में उमस बढ़ा देता है. क्या आपके घर पर भी ऐसा होता है? अगर हां, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसा देसी जुगाड़ बताने वाले हैं, जिससे आप कूलर से एसी वाली फीलिंग ले सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ 5 रुपये की एक छोटी सी चीज से आप ऐसा कर सकते हैं. इस ट्रिक से आप कूलर को 'सुपर कूलर' बना सकते हैं और भीषण गर्मी में भी अपने कमरे को बर्फ जैसा ठंडा रख सकते हैं.

इस्तेमाल करें ये 5 रुपये वाली ट्रिक
बढ़ती गर्मी में अगर आपके कूलर ने ढंग से काम करना बंद कर दिया है, तो आप उसकी ठंडक बढ़ाने के लिए घर में रखे नमक और बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये देसी जुगाड़ न केवल सस्ता है, बल्कि बहुत ही असरदार भी है. कूलर के पानी में जब आप बर्फ डालते हैं और उसमें थोड़ा सा नमक मिला दें, तो बर्फ ज्यादा देर तक ठंडी बनी रहती है और जल्दी पिघतली नहीं है. इससे पानी का टेंपरेचर जल्दी नहीं बढ़ पाता है. ऐसे में कूलर से आती हवा ठंडी महसूस होती है.

कैसे करें: कूलर के पानी में बर्फ डालें उसमें थोड़ा सा साधारण नमक मिलाएं. आप इस काम के लिए अलग से नमक का 5 रुपये वाला छोटा पैकेट खरीद सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप चाहें तो नमक वाला पानी बोतल में जमा कर फ्रीज करके भी डाल सकते हैं. 

सही वेंटिलेशन भी है सबसे जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि कूलर ज्यादा ठंडक दे तो इस ट्रिक के साथ सही वेंटिलेशन भी बहुत जरूरी है. बंद कमरे में कूलर ठीक से काम नहीं करता, इसलिए एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें ताकि हवा का आना-जाना बना रहे. या फिर कूलर को खिड़की के पास रखें और क्रॉस वेंटिलेशन बनाए रखें, इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में अच्छी तरह फैलती है और गर्म हवा बाहर निकल जाती है.

खस का करें इस्तेमाल
गर्मी में कूलर की ठंडक बढ़ाने के लिए आप खस की चटाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये हवा को और ठंडा बनाती है और साथ ही हल्की खुशबू भी देती है, जिससे कमरे का माहौल बेहतर लगता है. खस का इस्तेमाल करने से आपको गर्मियों में एसी जैसा ठंडा और आरामदायक एहसास मिलता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement