Reuse Of Egg Cartons: ज्यादातर लोगों के घरों में हर हफ्ते अंडे आते हैं. अंडे खत्म होते ही लोग उसकी खाली ट्रे या कार्टन को सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. आप भी ऐसा ही करते हैं? जवाब होगा, हां. लेकिन यकीन मानिए, ये मामूली सा दिखने वाला गत्ते या प्लास्टिक का टुकड़ा आपके घर के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि ये छोटा सा डिब्बा आपके घर के इतने काम आ सकता है. अगर जान लिया तो आप इसे फिर कभी फेंकने की भूल नहीं करेंगे.
अंडे के कार्टन को फेंकने के बजाय अगर थोड़ा सा दिमाग लगाया जाए, तो ये न केवल आपके पैसे बचा सकते हैं बल्कि कबाड़ से जुगाड़ वाले स्टाइल में आपके घर को ऑर्गेनाइज्ड और सुंदर भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और कमाल के तरीके, जिनसे आप इन बेकार समझे जाने वाले कार्टन को फिर से काम में ला सकते हैं.
1. गार्डनिंग के लिए आसान तरीका: अगर आपको अपने घर में या किचन गार्डन में पौधे लगाने पसंद हैं, तो अंडे का कार्टन आपके बहुत काम आ सकता है. इसके छोटे-छोटे हिस्सों में मिट्टी डालकर बीज लगा दें और पानी दें. जब पौधा बड़ा होने पर इसे सीधे जमीन में लगा सकते हैं.
2. छोटे-छोटे सामान रखने के लिए: आप इसे घर की छोटी-छोटे चीजें रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आप पिन, बटन या जूलरी, जो अक्सर खो जाती हैं उन्हें रख सकते हैं. अंडे का कार्टन इसमें मदद करता है. हर खांचे में अलग चीज रख दें, सब कुछ साफ और आसानी से मिल जाएगा.
3. बच्चों के लिए मजेदार क्राफ्ट: बच्चों के लिए अगर आप कुछ क्रिएटिव करना चाहते हों तो आप अंडे के कार्टन से खिलौने बना सकते हैं. इससे जानवर, गाड़ी या अलग-अलग चीजें बनाई जा सकती हैं.
4. पेंटिंग के लिए काम की चीज: अगर आपको पेंटिंग करने का शौक है, तो आप कार्टन को कलर प्लेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. हर खांचे में अलग रंग रखें. इससे आपका काम आसान हो जाएगा.
5. आग जलाने में मदद: कार्टन आपकी आग जलाने में भी मदद कर सकता है. इसमें कागज या लकड़ी का बुरादा भरकर ऊपर से मोम डाल दें. सूखने के बाद ये आसानी से आग जलाने में काम आता है.
6. गिफ्ट देने का नया तरीका: छोटे गिफ्ट देने हों तो कार्टन को सजाकर उसमें चॉकलेट या गिफ्ट रखें. ये न केवल सस्ता है, बल्कि देखने में भी अच्छा लगता है.
7. घर की सजावट: आप घर सजाने के लिए भी अंडे के कार्टन का इस्तेमाल कर सकते हैं. त्योहारों पर कार्टन से डेकोरेटिव चीजें बना सकते हैं. इससे फूल या हैंगिंग डेकोर बनाकर घर को नया लुक दे सकते हैं.
8. आइस क्यूब ट्रे की तरह करें इस्तेमाल: अगर कार्टन प्लास्टिक का है, तो उसमें पानी या जूस भरकर फ्रीज कर सकते हैं. इससे अलग शेप के आइस क्यूब्स बनेंगे.
9. ट्रैवल में काम आएगा: अगर आप में उबले अंडे ले जाने हों तो कार्टन में रख लें. अंडे टूटेंगे नहीं और आसानी से ले जा पाएंगे.
10. साउंडप्रूफिंग के लिए: अगर घर में शोर ज्यादा है, तो कार्टन को दीवार पर लगाकर थोड़ी आवाज कम की जा सकती है.