scorecardresearch
 

How to reuse coconut shells: नारियल पानी पीकर कूड़े में गलती से न फेंकें खोल, घर में ऐसे करें रीयूज, देखकर पड़ोसन भी करेगी तारीफ

नारियल पानी शरीर के लिए अच्छा होता है और खासकर गर्मियों में तो लोग इसे जरूर पीते हैं. नारियल पानी पीने के बाद लोग उसके बाहर का खोल बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं, जबकि आप इनको अपने घर पर कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने काफी पैसे भी बचा सकते हैं.

Advertisement
X
नारियल का खोल घर के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. (PHOTO:ITG/AI )
नारियल का खोल घर के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. (PHOTO:ITG/AI )

How to reuse coconut shells: नारियल हर सीजन में खूब बिकता है, क्योंकि इसे सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. नारियल पानी, नारियल की चटनी, नारियल की बर्फी जैसी कई तरह की चीजें नारियल से बनाई जाती है. मगर नारियल पानी पीने के बाद उसके शेल को फेंक दिया जाता है, जिससे आप गंदगी फैलाने के साथ-साथ अपना भी काफी नुकसान कर रहे हैं. 

नारियल का खोल या शेल कचरा समझकर लोग फेंक तो देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही नारियल का खोल आपके घर के कई काम आसान बना सकता है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इसे बेहद काम की चीजों में बदल सकते हैं और यकीन मानिए, आपके ये आइडियाज देखकर पड़ोसन भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगी.

नेचुरल प्लांटर बनाएं

नारियल का खोल छोटे पौधों के लिए बेहतरीन गमले का काम करता है, इसमें मिट्टी भरकर मनी प्लांट, सकलेंट या छोटे फूलों वाले पौधे लगा सकते हैं. यह इको-फ्रेंडली भी है और दिखने में बेहद अट्रैक्टिव लगता है.

बर्ड फीडर तैयार करें

अगर आपको बर्ड्स से प्यार है तो नारियल के खोल को बर्ड फीडर बना सकते हैं. इसमें दाने भरकर बालकनी या पेड़ पर लटका दें, चिड़ियों की चहचहाहट आपके घर का माहौल बेस्ट बना देगी.

Advertisement

किचन में स्क्रबर की तरह इस्तेमाल

नारियल का रेशा बर्तनों की सफाई के लिए नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है. यह प्लास्टिक स्क्रबर की तुलना में ज्यादा टिकाऊ और पर्यावरण के लिए सुरक्षित होता है.

होम डेकोर आइटम बनाएं

थोड़ा पेंट और डिजाइनिंग करके आप नारियल के खोल को खूबसूरत शोपीस, टी-लाइट होल्डर और दीया बना सकते हैं. पार्टी और त्योहार में ये आपके घर को एकदम नया लुक देते हैं.

चारकोल बनाने में इ्स्तेमाल

नारियल के खोल से आप चारकोल बना सकते हैं, यह काफी अच्छा और लंबे समय तक चलने वाला होता है, जिसका इस्तेमाल आप बारबेक्यू या हवन में भी कर सकते हैं.

हैंडी स्टोरेज बाउल

छोटे-छोटे सामान जैसे जूलरी,चाबी या मसालों के पैकेट घर में अधिकतर इधर-उधर पड़े रहते हैं और जब काम होता है तो वो मिलते नहीं है. ऐसे में आप नारियल के खोल से बाउल बना सकते हैं, जिनमें आप यह सारे समान रख सकते हैं,यह दिखने में भी बहुत स्टाइलिश लगते हैं.

कैंडल होल्डर

नारियल के खोल में वैक्स डालकर आप घर पर ही सुंदर कैंडल बना सकते हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड में भी चल रहा है. बाजार में काफी महंगे मिलते हैं, तो ऐसे में आप घर पर इनको सस्ते में बना सकते हैं और यह आपके घर को नेचुरल और रस्टिक लुक भी देता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement