How To Remove Wrinkles Without Iron: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि वो बहुत से काम करना या तो भूल जाते हैं या फिर उन्हें टाइम नहीं मिल पाता. इन्हीं कामों में से एक है प्रेस करना. शायद आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता होगा कि सुबह के वक्त अचानक आपको याद आए कि आपने अपनी शर्ट या सूट पर प्रेस नहीं की है. एक तरफ आपको ऑफिस या किसी जरूरी मीटिंग के लिए देर हो रही है, और दूसरी तरफ आपने कपड़ों पर सिलवटें नजर आ रही हों.
ये वो पल होता है जब न तो आपके पास इतना वक्त होता है कि आप प्रेस गरम होने का इंतजार करें और न ही इतनी एनर्जी. ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि जाओ, फ्रिज से दो-चार बर्फ के टुकड़े निकालो और उन्हें ड्रायर में डाल दो तुम्हारे कपड़े की सिलवटें तुरंत निकल जाएंगी. तो शायद आप सोचेंगे कि कोई मजाक कर रहा है. जी हां, क्या आपने कभी सोचा है कि बिना प्रेस किए भी कपड़ों की सिलवटें गायब हो सकती हैं? अगर नहीं तो बता दें, कपड़ों से सिलवटें निकालने के लिए आजकल ड्रायर में बर्फ के टुकड़े डालने का आसान तरीका खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कैसे काम करती है ये ट्रिक.
वॉशिंग मशीन के ड्रायर में बर्फ डालने से क्या होता है?
अगर आपको बिना प्रेस किए कपड़ों की सिलवटें दूर करनी हैं, तो ये तरीका अपना सकते हैं. दरअसल, जब आप ड्रायर में 2-3 बर्फ के टुकड़े डालते हैं और मशीन चलाते हैं, तो गर्मी की वजह से बर्फ पिघलकर भाप बन जाती है. यही भाप कपड़ों के रेशों तक पहुंचती है और उन्हें लूज कर देती है. इस तरीके से हल्की-फुल्की सिलवटें अपने आप कम हो जाती हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है.
किन कपड़ों पर ज्यादा असरदार है?
अगर आप सोच रहे हैं कि ये तरीका हर तरह के कपड़े पर काम करेगा, तो आप गलत हैं. कपड़ों से सिलवटें दूर करने का ये तरीका हर कपड़े पर एक जैसा रिजल्ट नहीं देता है. ये तरीका सिंथेटिक, मिक्स फैब्रिक और निट कपड़ों पर जल्दी असर दिखता है.
लेकिन अगर आप इस तरीके से मोटे कपड़ों की सिलवटें दूर करने की कोशिश करेंगे तो नतीजा देखकर आप निराश हो सकते हैं. ये कॉटन या डेनिम पर ज्यादा फर्क नहीं डाल पाता है. इसके साथ ही अगर आपके कपड़े पर बहुत ज्यादा सिलवटे हैं, तो भी ये तरीका कारगर नहीं है. उसके लिए आपको प्रेस की ही जरूरत पड़ेगी.
सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आप इस ट्रिक को ट्राई करना चाहते हैं, तो सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है. हमेशा ध्यान रखे कि
रोजाना इस्तेमाल के लिए ये ट्रिक ठीक है, खासकर जब आपको कपड़ों से हल्की-फुल्की सिलवटें हटानी हों. इसमें मेहनत कम लगती है, बिजली की भी बचत होती है और कपड़ों के जलने या खराब होने का खतरा भी कम रहता है. लेकिन अगर आपको बिल्कुल साफ और एकदम प्रेस किए हुए कपड़े चाहिए, तो प्रेस का कोई ऑप्शन नहीं हो सकता.