scorecardresearch
 

How To Keep Floor Cool: भट्टी की तरह तप रहा है घर का फर्श? बस पोछे के पानी में मिलाएं ये सस्ती चीजें, हो जाएगा बर्फ जैसा ठंडा

How To Keep Floor Cool: भीषण गर्मी में अगर आपके घर का फर्श भी आग की तरह तप रहा है, तो ये खबर आपके लिए है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का फर्श ठंडा रहे तो कुछ देसी ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं. दरअसल, पोछे के पानी में नमक, फिटकरी और कपूर जैसी चीजें मिलाने से घर का फर्श ठंडा हो सकता है.

Advertisement
X
फर्श को ठंडा रखने के लिए नमक और फिटकरी डालकर पोछा लगाना सही है. (Photo: ITG)
फर्श को ठंडा रखने के लिए नमक और फिटकरी डालकर पोछा लगाना सही है. (Photo: ITG)

गर्मियों में लोग बाहर निकलते हुए भी कतराते हैं. तेज धूप और चूते पसीने शायद ही किसी को पसंद हों इसलिए सभी को गर्मियों में बाहर जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है. गर्मी बढ़ते ही घर का माहौल भी बदल जाता है. दरअसल, सिर्फ बाहर ही नहीं, घर के अंदर का फर्श भी इतना गर्म हो जाता है कि उस पर चलना तक मुश्किल लगने लगता है.

आलम ये होता है कि पंखा और कूलर चलाने के बावजूद भी घर तपता रहता है और उसका फर्श तो मानों आग का गोला बन जाता है. एसी-कूलर वाले कमरे में अगर नीचे जमीन से गर्मी उठती रहे, तो ठंडक का असर कम हो जाता है. ऐसे में फर्श को ठंडा रखना कमरे में ठंडक बनाए रखने का सबसे आसान और असरदार तरीका साबित हो सकता है. अगर आपके घर का फर्श भी गर्मियों में बुरी तरह गर्म रहता है तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप तपती गर्मी में भी अपने घर को फर्श को ठंडा रख सकते हैं. खास बात ये है कि आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि पोछे के पानी में कुछ चीजें डालने से ही आपका काम हो जाएगा.  

1. नमक और फिटकरी से मिलेगी ठंडक: अगर आप तपते फर्श से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पोछा लगाते समय बाल्टी के पानी में नमक और फिटकरी मिलाने से काम आसान हो सकता है. अगर आप पोछे के पानी में 2 चम्मच सेंधा नमक और थोड़ा सी पिसी हुई फिटकरी मिला लें तो आपकी मदद हो सकती है.

नमक नमी को सोखने में मदद करता है, जबकि फिटकरी पानी के जल्दी सूखने की प्रोसेस को बढ़ाती है. इससे फर्श ज्यादा देर तक ठंडा बना रहता है और कमरे का तापमान भी कम करने में मदद मिलती है. 

2. पुदीना और कपूर से ताजगी: इस लिस्ट में अगला तरीका पुदीना और कपूर मिलाना है. अगर आप चाहते हैं कि घर में ठंडक के साथ अच्छी खुशबू भी बनी रहे, तो पोछे के पानी में पुदीने का एसेंस या कपूर की 1-2 गोलियां पीसकर डाल सकते हैं. कपूर की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में वो फर्श पर तुरंत असर दिखाता है और कमरे में ताजगी फैल जाती है.

Advertisement

3. सिरका करेगा डबल फायदा: सफेद सिरका न सिर्फ फर्श को साफ और चमकदार बनाता है, बल्कि ये गर्माहट को फर्श पर टिकने नहीं देता. पोछे के पानी में आधा कप सिरका मिलाकर पोछा लगाने से आपको तुरंत फर्क महसूस होता है. अगर आपके घर में टाइल्स या मार्बल का फर्श है तो ये ज्यादा अच्छे से असर करता है. 

4. सही समय पर करें पोछा: पोछे के पानी में चीजें मिलाने के साथ ही सही समय पर पोछा लगाने से भी बहुत फर्क पड़ता है. दिन के समय पोछा लगाने से फर्श जल्दी गर्म हो जाता है, इसलिए शाम या रात में ठंडे पानी से पोछा लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है. इससे फर्श रातभर ठंडा रहता है और कमरे की गर्मी भी कम हो जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement