गर्मियों में जब घर का कमरा भट्टी की तरह तपने लगता है, तो गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आप सबसे पहले पंखा खोलकर उसे 5 नंबर की फुल स्पीड पर चलाते हैं. लेकिन इतनी स्पीड से पंखा चलाने के बाद भी आपको गर्मी से छुटकारा नहीं मिलता है. क्या आपने कभी इसकी वजह पर गौर किया है? दरअसल, पंखा सिर्फ कमरे में मौजूद गर्म हवा को चारों तरफ घुमाता रहता है और आपको भी पसीना आता रहता है.
आपको समझना होगा कि पंखे की स्पीड कम नहीं है, बल्कि कमरे के अंदर गर्म हवा फंसी है, जिसे बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा. अगर आप इस समस्या से और गर्मी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक देसी जुगाड़ बताने वाले हैं. ये जुगाड़ इस्तेमाल करके आपका कमरा एसी (AC) जैसा ठंडा हो सकता है. ये देसी जुगाड़ है क्रॉस वेंटिलेशन.
क्या है क्रॉस वेंटिलेशन का देसी जुगाड़?
अगर आप चाहते हैं कि आपके कमरे में बिना एसी चलाए भी अच्छी खासी ठंडक रहे तो आपको गर्म हवा के बाहर निकलने का जुगाड़ करना होगा. यहीं जुगाड़ है क्रॉस वेंटिलेशन. इसका मतलब कमरे में हवा के आने और जाने का सही रास्ता बनाना होता है. जब आप कमरे के दोनों तरफ से हवा के लिए रास्ता खोल देते हैं, तो बाहर की ठंडी हवा अंदर आती है और अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है. यही प्रोसेस कमरे को नेचुरल तरीके से ठंडा करती है.
अगर आप क्रॉस वेंटिलेशन करना चाहते हैं तो कमरे की आमने-सामने वाली खिड़कियां या दरवाजे खोल दें. एक तरफ से ताजी हवा अंदर आने दें और दूसरी तरफ से गर्म हवा को बाहर निकलने दें.
ऐसे लगाएं पंखा तुरंत मिलेगा असर
ध्यान रखने वाली बात ये है कि सिर्फ खिड़कियां खोलने से कमरे में बिना एसी चलाए एसी जैसी ठंडक नहीं होगी. आपका पंखा कहां रखा है, ये भी उतना ही जरूरी है.
दो पंखों का इस्तेमाल करें: अगर हो सके तो दो पंखों का इस्तेमाल करें. एक पंखा खिड़की की तरफ रखें, जो गर्म हवा को बाहर निकाले और दूसरा पंखा कमरे के अंदर की ओर रखें, जो ठंडी हवा को अंदर खींचे. इससे कमरे में हवा का एक सर्कुलेशन बनता है और गर्मी जल्दी कम होने लगती है.
एक ही पंखा है तो क्या करें?
अगर आपके पास एक ही पंखा हो तो उसे खिड़की के पास रखें. उसका फेस बाहर की ओर फेस कर दें, ताकि वो गर्म हवा को कमरे से बाहर निकाल सके.
सही समय पर करें ये ट्रिक
जितना जरूरी पंखे को सही तरह से रखना है, उतना ही जरूरी इस जुगाड़ को करने का समय है. ये जुगाड़ हर समय काम नहीं करता, इसलिए टाइमिंग भी जरूरी है.
सीलिंग फैन की भी बदलें दिशा
कमरे को ठंडा रखने में सीलिंग फैन भी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. लेकिन अक्सर लोग इस छोटी सी बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि गर्मियों में सीलिंग फैन एंटी-क्लॉकवाइज में घूमना चाहिए. इससे हवा नीचे की तरफ आती है और ठंडक ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में सीलिंग फैन की भी दिशा बदलनी जरूरी है.