scorecardresearch
 

Oil Bottle Cleaning tips: तेल और घी की गंदी बोतलें मिनटों में हो जाएंगी चमकदार, अपनाएं ये आसान देसी तरीके

रसोई में तेल और घी के चिपचिपे डिब्बों को साफ करना सिरदर्द से कम नहीं होता है, हालांकि आपकी यह परेशानी मिनटों में खत्म हो सकती है, तेल और घी के डब्बों को कुछ आसान घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके साफ कर सकती हैं. यह नुस्खे मिनटों में जिद्दी चिकनाई और बदबू को जड़ से खत्म कर आपके कंटेनर्स को नए जैसा चमका देंगे. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Advertisement
X
तेल और घी से बर्तन बाहर भी चिकने हो जाते हैं. (Photo:ITG)
तेल और घी से बर्तन बाहर भी चिकने हो जाते हैं. (Photo:ITG)

How to clean sticky oil containers: घर में सबसे ज्यादा गंदगी रसोई में ही होती है, क्योंकि वहां पर तीनों टाइम का खाना बनता है. रसोई की सिंक से लेकर शेल्फ तक सबकुछ हफ्ते-हफ्ते में साफ करने पड़ जाते हैं. मगर सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को रसोई में तेल और घी की बोतलों और कंटेनर्स को साफ करने में मेहनत करनी पड़ती है. तेल और घी दोनों के डिब्बों के बाहर चिकनाई जम जाती है, जिसे काफी रगड़ने के बाद ही निकाला जाता है.

इन दोनों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा रसोई में किया जाता है लेकिन जब इन्हें साफ करने की बारी आती है तो अक्सर हम इसे टालते रहते हैं. चिपचिपाहट, जमी हुई गंदगी और अजीब सी स्मेल इन डिब्बों को साफ करना मुश्किल होता है, मगर अब आप इन आसान तरीकों को अपनाकर आप इस काम को मिनटों में आसान बना सकते हैं.

 गर्म पानी डालें

सबसे पहले खाली डिब्बे में गर्म पानी डालें. यह जमी हुई चिकनाई को ढीला करता है और सफाई को आसान बना देता है. गर्म पानी को 5 से 10 मिनट तक रहने दे और फिर पानी को हिलाकर बाहर निकाल दें.

बेकिंग सोडा और लिक्विड का कमाल

गर्म पानी निकालने के बाद डिब्बे में बर्तन धोने वाला लिक्विड और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें. इस मिक्सर को अच्छे से हिलाएं या ब्रश से रगड़ें. बेकिंग सोडा जिद्दी तेल के दाग को हटाने में बेहद असरदार होता है.

Advertisement

सिरके से दूर करें बदबू

तेल और घी के डिब्बों से कई बार गंदी बदबू आ रही होती है, तो ऐसे में डिब्बे में थोड़ा सिरका डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. सिरका बैक्टीरिया को खत्म करता है और बदबू को भी मिटा देता है. 

नींबू से मिलेगी फ्रेशनेस

नींबू का रस या छिलका घी और तेल के डिब्बे के अंदर रगड़ें. इससे न सिर्फ डिब्बा साफ होगा बल्कि डिब्बे में फ्रेश खुशबू भी बनी रहेगी.

चावल से करें डीप क्लीनिंग

प्लास्टिक के डिब्बों के लिए चावल का तरीका बहुत फायदेमंद साबित होगा. थोड़ा चावल और पानी डालकर डिब्बे को अच्छे से हिलाएं. चावल स्क्रबर की तरह काम करता है और अंदर की गंदगी को साफ कर देता है.

अच्छी तरह सुखाना है जरूरी

सफाई के बाद डिब्बों को अच्छी तरह सुखाना न भूलें. गीले डिब्बों में दोबारा तेल भरने से बदबू और फंगस की दिक्कत हो सकती है. इसलिए डिब्बों और बोतलों को धोने के बाद इन्हें धूप में सुखाना बेहतर होता है.

इन आसान और असरदार टिप्स को अपनाकर आप तेल और घी के डिब्बों की सफाई को बेहद आसान बना सकते हैं. इसलिए अगली बार जब भी तेल और घी के डिब्बों की सफाई करें तो इन आसान टिप्स को जरूर आजमाकर देखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement