scorecardresearch
 

How To Clean Curtains: न बाल्टी भरने की जरूरत न सीढ़ी चढ़ने की आफत, बिना उतारे ही नए जैसे चमक उठेंगे घर के पर्दे

How To Clean Curtains: पर्दों को उतारना और धोना अक्सर लोगों को सबसे थकाऊ काम लगता है. लेकिन हम आज आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप लटकाए-लटकाए ही पर्दों को नया जैसा चमका सकते हैं. इनकी बदबू भी गायब हो जाएगी.

Advertisement
X
आप वैक्यूम क्लीनर और स्टीमर की मदद से पर्दों को साफ कर सकते हैं.  (Photo: ITG)
आप वैक्यूम क्लीनर और स्टीमर की मदद से पर्दों को साफ कर सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Clean Curtains: घर की सफाई रोज की जाती है. फिर चाहे वो फर्नीचर की डस्टिंग करना हो या फिर झाड़ू-पोछा करना. लेकिन जब बात पर्दों को साफ करने की आती है, तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. क्यों है न? सबसे पहले तो लोगों को भारी-भरकम पर्दों को रॉड से उतारना ही लोगों को बहुत मुश्किल लगता है और फिर उन्हें धोना, सुखाना और फिर उसी कसरत के साथ वापस टांगना...तो हद से ज्यादा परेशान करने वाला होता है. अक्सर इतना सब करने के आलस में ही लोग पर्दों की सफाई जल्दी से नहीं करना चाहते हैं. सच कहें तो वो पर्दों की सफाई को दिवाली या होली तक के लिए ही टालते रहते हैं.

लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आपको पर्दों को हाथ भी नहीं लगाना पड़ेगा और वो बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे? जी हां, हम आज आपको पर्दे लटकाए-लटकाए साफ करने के कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिनके लिए अब न तो आपको सीढ़ी पर चढ़ने की जरूरत होगी और न ही बाल्टी भर-भर कर कपड़े धोने की मेहनत करनी होगी. चलिए जानते हैं पर्दे साफ करने के आसान तरीकों के बारे में.

1. वैक्यूम क्लीनर का स्मार्ट इस्तेमाल: अगर आप पर्दों को बिना झंझट आसानी से साफ करना चाहते हैं वो भी बिना पानी या रगड़े तो वैक्यूम क्लीनर आपके काम आ सकता है. पर्दों पर बहुत ज्यादा धूल जमा हो जाती है. ऐसे में तो वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करके उनकी धूल खींच सकते है. अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो एक लंबे डंडे में कोई मुलायम ब्रश या पुराना मोजा बांधकर भी धूल साफ की जा सकती है.

Advertisement

2. स्टीम क्लीनिंग से दूर होगी बदबू और बैक्टीरिया: पर्दे पर धूल ही नहीं नमी के कारण की बदबू भी बस जाती है. इसे दूर करने के लिए स्टीम क्लीनिंग यानी भाप से सफाई का तरीका बहुत कारगर है. अगर आपके पास स्टीमर नहीं है, तो आप हाथ से पकड़ने वाली स्टीम आयरन का इस्तेमाल करके भी इनकी सफाई कर सकते हैं. इसके लिए आप पानी में थोड़ा सा लिक्विड डिशवाशर मिला दें, जिससे न केवल पर्दे साफ होंगे बल्कि उन पर मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे.

3. मैजिक ग्लव्स से करें सफाई: बाजार में आजकल ऐसे दस्ताने मिलते हैं जिनमें ब्रश लगे होते हैं. ये उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो पर्दों की डीप क्लीनिंग करना चाहते हैं. दस्तानों की मदद से पर्दों की सफाई करने के लिए आपको एक बाल्टी पानी में थोड़ा सफेद सिरका  और डिशवाशर जेल मिलाना होगा.

फिर इन दस्तानों को पहनकर इस लिक्विड में भिगोएं और हल्के हाथों से पर्दों को रगड़ें. सिरका दाग-धब्बे हटाने और चमक लाने में मदद करेगा. इसके बाद साफ पानी में दस्ताने भिगोकर एक बार फिर से पोंछ दें.

इन तरीकों को अपनाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको पर्दों के हुक निकालने और भारी कपड़े को बार-बार धोने की टेंशन नहीं रहेगी. गर्मियों के दिनों में जब धूल-मिट्टी ज्यादा उड़ती है, तब ये तरीके आपका काफी समय और मेहनत बचा सकते हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement