scorecardresearch
 

How to peel Pomegranate: अनार छीलने की मेहनत खत्म! खुद-ब-खुद निकलेंगे दाने, अपनाएं ये आसान ट्रिक

How to peel Pomegranate: क्या आप भी उन लोगों में है जिसे अनार को छीलने में आलस आता है. अगर हां तो यहां हम आपको अनार छीलने की एक ऐसान ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप भी अनार को आसानी से छील सकेंगे.

Advertisement
X
pomegranate benefits
pomegranate benefits

अनार सबसे शक्तिशाली और एंटीऑक्सिडेंट्स वाला फल माना जाता है. अनार में कैलोरी और फैट कम होती है लेकिन फाइबर, विटामिन और खनिज अधिक होते हैं. यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है लेकिन इसे छीलने का काम सबसे ज्यादा थकाऊ और उबाऊ लगता है. अगर आप भी अनार के दानों को निकालने की मशक्कत से बचते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिससे अनार के दाने बिना किसी मेहनत के खुद-ब-खुद बाहर आ जाएंगे.

अनार छीलने की सबसे आसान और तेज ट्रिक

इसके लिए सबसे पहले अनार के ऊपर का हिस्सा हटाएं जिसे क्राउन भी कहते हैं. इसे चाकू से गोल काटें. इसे हटाते ही आपको अनार के अंदर की सफेद झिल्लियां और कलियां दिखाई देने लगेंगी.

अब जहां-जहां सफेद झिल्लियां दिख रही हैं. वहां अनार के छिलके पर ऊपर से नीचे की तरफ हल्का कट लगाएं. ध्यान रहे कि चाकू ज्यादा गहरा न जाए ताकि दाने न कटें.

इन कट्स के सहारे अनार को हल्के हाथों से फूलों की तरह बाहर की ओर फैला दें.

अब एक गहरा कटोरा लें. अनार को हथेली पर उल्टा रखें और एक भारी चम्मच या कड़छी से अनार के पिछले हिस्से पर धीरे-धीरे ठोकें.

आप देखेंगे कि मात्र 30 सेकंड के भीतर अनार के सारे दाने कटोरे में गिर जाएंगे और आपके हाथ भी गंदे नहीं होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement