scorecardresearch
 

Wheat Bhatura Recipe: मैदा नहीं, अब गेहूं के आटे से बनाएं 'सीताराम दीवान चंद' जैसे फूले-फूले भटूरे, नोट करें ये सीक्रेट रेसिपी

छोले-भटूरे का स्वाद तो सभी को पसंद है लेकिन मैदे से बने भटूरे सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं. इस स्टोरी में हम आपको मैदे की जगह गेहूं के आटे से भटूरे बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी बताएंगे जिससे आप घर पर ही फूला-फूला और क्रिस्पी भटूरे बना पाएंगे.

Advertisement
X
भटूरे मुख्यत: मैदे से ही बनाए जाते हैं. (Photo: ITG)
भटूरे मुख्यत: मैदे से ही बनाए जाते हैं. (Photo: ITG)

Wheat Bhatura Recipe: छोले-भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन जब बात सेहत की आती है तो लोग इसे खाने से बचते हैं क्योंकि भटूरा मैदा से बना होता है. मैदा असल में गेहूं का ही एक रिफाइंड रूप होता है लेकिन प्रोसेसिंग के दौरान इससे सभी जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हैं. यही वजह है कि इसे सेहत के लिए 'सफेद जहर' तक कहा जाता है. 

नई दिल्ली में सीताराम दीवान चंद, नंद दी हट्टी, बाबा नागपाल कॉर्नर जैसी कई ऐसी कई दुकानें हैं जहां जाकर लोग छोले भटूरे खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी हेल्थ कॉन्शियस हैं और छोले-भटूरे का स्वाद का लुत्फ उठाना चाहते हैं लेकिन सेहत से समझौता किए बगैर, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको मैदे की जगह आटे से भटूरे बनाने का तरीका बताएंगे. यकीन मानिए ये भटूरे खाने में वैसे ही लगेंगे जैसे आपने किसी फेमस दुकान से मंगाए हों. एक इंफ्लूएंसर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी शेयर किया था जिसमें भटूरे बनाने की विधि भी बताई थी.

आटे के भटूरे बनाने के लिए सामग्री: 

मैदे की जगह आटे से भटूरे बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद चीजों की जरूरत होगी. 

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कटोरी ताजा दही
  • 1/3 कप बारीक सूजी
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 टेबलस्पून तेल (मोयन के लिए)
  • बारीक कटा हरा धनिया

गेहूं का भटूरा बनाने की विधि:

गेहूं का भटूरा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी परात में दही लें और उसमें नमक, चीनी और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह फेंट लें. जब दही में सोडा डाला जाएगा तो वो फर्मेंटेशन का काम करेगा, जिससे भटूरे फूलेंगे. फिर इस दही में सूजी मिलाएं क्योंकि इससे भटूरे क्रिस्पी बनेंगे. फिर इस मिक्सचर को 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.

Advertisement

15 मिनट बाद उसमें तेल और गेहूं का आटा मिलाएं. अगर आप चाहें तो इसमें बारीक कटा धनिया भी डाल सकते हैं. पानी की मदद से एक नरम डो (Dough) तैयार करें. आटे को कम से कम 5 मिनट तक अच्छी तरह से पटक-पटक कर गूंथें ताकि उसमें लचीलापन आए. इसके बाद गूंथे हुए आटे को 10-15 मिनट के लिए एक बाउल से ढककर रख दें. इससे आटा सेट हो जाएगा और भटूरे बेलते समय फटेंगे नहीं.

भटूरे बनाने के लिए आटे की बड़ी लोई लें और उसे बेल लें. ध्यान रहे कि भटूरे तलते समय तेल धुआं उठने तक गर्म होना चाहिए. हाई फ्लेम पर गर्म तेल में भटूरा डालते ही वह गुब्बारे की तरह फूल जाएगा. इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें और गरमा-गरम छोलों के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement