scorecardresearch
 

गर्मियों में दालों में लग जाते हैं कीड़े? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के इस 1 रुपये के नुस्खे से घुन की होगी छुट्टी!

गर्मियों में दालों में अक्सर कीड़े लग जाते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने दालों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का एक जादुई और सस्ता हैक शेयर किया है. जानें कैसे सिर्फ एक चम्मच नमक आपकी महंगी दालों को खराब होने से बचा सकता है.

Advertisement
X
आप दालों को हमेशा एयरटाइट डब्बों में बंद करके रखें. (Photo: ITG)
आप दालों को हमेशा एयरटाइट डब्बों में बंद करके रखें. (Photo: ITG)

गर्मी का मौसम आते ही घर में जहां छिपकली, मच्छर और कॉकरोच आने लगते हैं, वहीं रसोई में भी एक बिन बुलाया मेहमान दस्तक देता है. ये मेहमान आपकी रसोई में रखी दालों को खराब कर देते हैं. इन्हें घुन या दालों में लगने वाले कीड़े कहते हैं. इन कीड़ों को भगाने के लिए लोग कई तरह की ट्रिक्स अपनाते हैं, लेकिन फिर भी ये नहीं जाते हैं. आप कितनी भी महंगी दाल ले आएं या एयरटाइट डिब्बे इस्तेमाल कर लें, जरा सी नमी या गर्मी मिलते ही दालों में जाले और कीड़े दिखने लगते हैं.

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक ऐसा जादुई हैक शेयर किया है जो न केवल सस्ता है, बल्कि आपकी मेहनत और पैसे दोनों बचाएगा. इस तरीके को अपनाकर आप बिना पैसे खर्च किए रसोई में रखी दालों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.

एक चम्मच नमक से होगा काम
अक्सर घरों में दाल को कीड़ों से बचाने के लिए तेज पत्ता, लौंग या कपूर डालने की सलाह दी जाती है. ये मसाले दालों को सुरक्षित रकने के लिए काफी दशकों से इस्तेमाल किए जा रहे हैं. ये तरीके पुराने जरूर हैं, लेकिन हर बार असरदार नहीं होते. कई बार इन सबको डालने के बावजूद भी दाल में कीड़े लग जाते हैं.

ऐसे में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने दालों को सुरक्षित रखने के लिए एक नया तरीका बताया है. उनके अनुसार, दाल को कीड़ों से बचाने के लिए आपको कोई खास चीज खरीदने की जरूरत नहीं है. बस जब भी आप दाल स्टोर करें, तो उसमें एक चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिला दें.

कैसे काम करता है ये आसान तरीका?
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि नमक दाल में मौजूद नमी को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है. इससे दालों में कीड़े लगने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. दरअसल, कीड़े पनपने के लिए नमी वाली जगह ढूंढते हैं, लेकिन जब दाल सूखी रहती है, तो उनके लिए वहां रहना मुश्किल हो जाता है. इसी वजह से दाल में कीड़े नहीं लगते हैं.

Advertisement

इस ट्रिक की सबसे अच्छी बात ये है कि नमक हर घर में होता है और इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है. इसके साथ ही आपको दालों को कीड़ों से बचाने के लिए कोई एक्स्ट्रा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. यानी बिना किसी झंझट के आप अपनी दाल को खराब होने से बचा सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
नमक डालकर दाल रखने के बाद भी आपको बहुत सी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है.

  • दाल को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में ही स्टोर करें.
  • जहां भी आप दाल स्टोर कर रहे हों, वो जगह सूखी और ठंडी होनी चाहिए.
  • इसके साथ ही समय-समय पर दाल को चेक करते रहें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement