scorecardresearch
 

Sprouts Salad Recipe: हाई प्रोटीन स्प्राउट्स खाकर पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक, जान लें बनाने का तरीका

Sprouts Salad Recipe: भारतीय घरों में स्प्राउट्स सलाद काफी पसंद किया जाता है क्योंकि इसे बनाना आसान होता है और यह शरीर को जरूरी पोषण भी देता है. आज हम आपको स्प्राउट्स सलाद बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से कम समय में तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
चटपटा स्प्राउट्स सलाद कैसे बनाएं? (Photo-ITG)
चटपटा स्प्राउट्स सलाद कैसे बनाएं? (Photo-ITG)

Sprouts Salad Recipe: गर्मियों में हल्का, हेल्दी और जल्दी बनने वाला खाना हर किसी को पसंद आता है. ऐसे में स्प्राउट्स सलाद एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें अंकुरित मूंग, प्याज, खीरा, टमाटर, हरा धनिया और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे टेस्टी और रिफ्रेशिंग बनाता है. यह सलाद बाकी नॉर्मल सलाद से थोड़ा अलग होता है क्योंकि इसमें स्प्राउट्स होने की वजह से प्रोटीन ज्यादा मिलता है.

इसमें डाल गया खीरा, टमाटर, प्याज और हरा धनिया सलाद में ताजगी और रंग जोड़ते हैं, जबकि नींबू का रस इसे हल्का खट्टा और चटपटा स्वाद देता है. यह सलाद गर्मियों में लंच, शाम के स्नैक या हल्के डिनर के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घर पर आसानी से चटपटा सलाद स्प्राउंट्स सलाद बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं.

चटपटा स्प्राउट्स सलाद बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप स्प्राउट्स मूंग
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर कटा हुआ
1/2 खीरा कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार

स्प्राउट्स सलाद कैसे बनाते हैं?

  1. स्प्राउट्स सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मूंग स्प्राउट्स डालें. अगर आप चाहें तो स्प्राउट्स को हल्का स्टीम भी कर सकते हैं.
  2. अब इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
  3. इसके बाद भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. अब ऊपर से नींबू का रस डालें और सभी चीजों को हल्के हाथ से टॉस करें ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.
  5. अब आपका चटपटा स्प्राउट्स सलाद तैयार है. आप चाहें तो इसे थोड़ा ठंडा करके भी परोस सकते हैं. इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.


स्प्राउट्स सलाद को टेस्टी बनाने के कुछ टिप्स

  • सिर्फ मूंग की जगह मिक्स स्प्राउट्स का इस्तेमाल करें.
  • सलाद में अनार के दाने डालने से स्वाद और रंग दोनों बढ़ जाते हैं.
  • कद्दूकस की हुई गाजर डालने से सलाद ज्यादा रंगीन और क्रंची लगता है.
  • ऊपर से भुने हुए कद्दू या सनफ्लावर सीड्स डाल सकते हैं.
  • सर्व करने से पहले पुदीने की पत्तियां डालें, इससे सलाद ज्यादा रिफ्रेशिंग लगेगा.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement