scorecardresearch
 

Sooji Masala Roti Recipe: रोज की सादी रोटी से हो गए हैं बोर? ट्राई करें यह चटपटी सूजी मसाला रोटी, बनाना है बेहद आसान

Sooji Masala Roti Recipe: सूजी मसाला रोटी एक बेहद आसान और टेस्टी डिश है जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसका हल्का क्रिस्पी और स्पाइसी स्वाद हर किसी को पसंद आता है. इसे आप दोपहर के लंच, शाम के नाश्ते या रात के डिनर में आराम से शामिल कर सकते हैं. ऐसे में आज इस खबर में हम आपको सूजी मसाला रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
पूरी और परांठे का स्वाद भी लगेगा फीका! घर पर ऐसे बनाएं मसाला सूजी रोटी (Photo- Getty Image)
पूरी और परांठे का स्वाद भी लगेगा फीका! घर पर ऐसे बनाएं मसाला सूजी रोटी (Photo- Getty Image)

Sooji Masala Roti Recipe: रोटी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा मानी जाती है और लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन अगर आप रोज-रोज सादी रोटी खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ चटपटा शामिल करना चाहते हैं तो सूजी मसाला रोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह रोटी सूजी, गेहूं के आटे और हल्के मसालों से बनाई जाती है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है.  आप इसे अचार या दही के साथ खा सकते हैं. आइए जानते हैं कि सूजी मसाला रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

3/4 कप सूजी

3/4 कप गरम पानी

2 उबले हुए आलू

1/2 कप गेहूं का आटा

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच हल्दी

1 छोटा चम्मच अजवाइन

1 छोटा चम्मच जीरा

नमक स्वाद अनुसार

एक चुटकी हींग

1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

1 छोटा चम्मच तेल

सूजी मसाला रोटी बनाएं कैसे

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी को छान लें. 
  2. अब इसमें गरम पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. पानी डालने के बाद बाउल को ढककर 5–6 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
  3. इसके बाद इसमें गेहूं का आटा, उबले हुए मैश किए आलू, सभी मसाले, हरा धनिया और तेल डालें. 
  4. अब सब चीजों को मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को 5–6 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें रोटी की तरह बेल लें. 
  6. तवा गरम करें और गैस को मीडियम  कर रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
  7. अब आपकी गरम-गरम, सॉफ्ट सूजी मसाला रोटियां तैयार हैं. इन्हें आप दही या अचार के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement