Sahjan Ki Sabji Recipe: सहजन की सब्जी ऐसे बनाएंगे तो नही खाने वाले भी उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे, जानें लाजवाब रेसिपी
Sahjan Ki Sabji Recipe: अगर आप रोज की सब्जियों से कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो सहजन की टेस्टी सब्जी आपके लिए परफेक्ट है. यह बनाने में आसान है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. आज हम इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
X
हेल्दी और टेस्टी सहजन की सब्जी बनाने का आसान तरीका (Photo- ITG)
Sahjan Ki Sabji Recipe: सहजन, जिसे मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डाइजेशन को बेहतर रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं. इसे आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
आज हम आपको सहजन की टेस्टी सब्जी बनाना बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी मांग-मांग कर खाएंगे. तो आइए जानते हैं सहजन की सब्जी बनाने का आसान और लाजवाब तरीका क्या है.
सबसे पहले सहजन की फली को अच्छी तरह साफ करके 4-4 इंच के टुकड़ों में काट लें और धो लें.
अब आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और उन्हें भी अच्छी तरह धो लें.
टमाटर को काटने की जगह उसके ऊपर हल्का सा एक चीरा लगा दें.
इसके बाद प्रेशर कुकर में सहजन की फली, आलू, टमाटर, थोड़ा नमक और पानी डालें और 2-3 सीटी आने तक पका लें, फिर गैस बंद कर दें.
कुकर का प्रेशर निकलने के बाद सब्जी को छान लें और उसका पानी अलग रख लें. टमाटर का छिलका उतार लें.
अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम गैस पर गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालकर भूनें. इसके बाद प्याज का पेस्ट डालकर गैस पर अच्छी तरह पकाएं.
इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें. अब इसमें टमाटर डालकर कुछ देर पकाएं, ताकि मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए.
अब उबले हुए आलू, सहजन की फली और बचा हुआ पानी डालें. स्वादानुसार नमक मिलाएं और सब्जी को कुछ देर उबलने दें, ताकि सारे मसाले अच्छे से मिल जाएं.
अंत में गैस बंद करें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालकर गार्निश करें. आपकी टेस्टी और पौष्टिक सहजन की सब्जी तैयार है. इसे गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें.