scorecardresearch
 

Roomali Roti Recipe: होटल जैसी सॉफ्ट रूमाली रोटी बनाएं घर पर, जान लें बनाने का सही तरीका

Roomali Roti Recipe: रूमाली रोटी एक बहुत पतली और मुलायम रोटी होती है जो ज्यादातर रेस्टोरेंट और ढाबों में खाने को मिलती है. इसे गेहूं के आटे और मैदा से बनाया जाता है. सही तरीके से बनाने पर यह रोटी बहुत हल्की और लगभग पारदर्शी दिखती है. आज इस खबर में हम आपको घर पर रूमाली रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
मुंह में जाते ही घुल जाएगी यह रूमाली रोटी! इस आसान तरीके से घर पर पाएं बाजार जैसा स्वाद (Photo- Adobe Stock)
मुंह में जाते ही घुल जाएगी यह रूमाली रोटी! इस आसान तरीके से घर पर पाएं बाजार जैसा स्वाद (Photo- Adobe Stock)

Roomali Roti Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनती है. आमतौर पर लोग गेहूं की सादी रोटी या पराठा बनाकर खाते हैं लेकिन कई बार कुछ अलग और खास खाने का मन भी करता है. ऐसे में रूमाली रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है जो पतली, मुलायम और स्वाद में लाजवाब होती है. यह आमतौर पर रेस्टोरेंट और ढाबों में खाने को मिलती है.

आज इस खबर में हम आपको घर पर रूमाली रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप कम समय में भी आसानी से बना सकते हैं.आइए जानते हैं कि घर पर टेस्टी रूमाली रोटी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

3 कप गेहूं का आटा

1 कप मैदा

2 कप पानी (आटा गूंधने के लिए)

सूखा आटा (रोटी बेलने के लिए)

रूमाली रोटी बनती कैसे है?

  1. सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा और मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट और हल्का चिपचिपा आटा गूंथ लें.
  3. आटे को ढककर 2 से 3 घंटे के लिए रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए.
  4. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
  5. गैस पर तवा उल्टा करके रखें और उसे अच्छे से गरम होने दें.
  6. इस बीच लोई को सूखे आटे की मदद से बहुत पतला बेल लें. रोटी इतनी पतली होनी चाहिए जो दिखने में पारदर्शी लगे.
  7. अब गरम तवे पर रोटी डालें और तेज गैस कर लगभग 10–12 सेकंड तक पकाएं. जब रोटी पर छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें और नीचे से हल्की ब्राउन हो जाए तो इसे पलट दें.
  8. दूसरी तरफ से भी हल्का ब्राउन होने तक सेक लें.
  9. रोटी तैयार होने पर इसे तवे से उतारकर चार हिस्सों में मोड़ लें और गरम-गरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement