भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर गए हुए हैं. इस दौरे के आखिरी चरण में वो अब इटली पहुंच गए हैं. रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस बीच इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को गिफ्ट देने के लिए धन्यवाद कहा है. ये गिफ्ट और कुछ नहीं बल्कि मेलोडी (Melody) टॉफी का पैकेट है. ये वीडियो आते ही वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती के साथ ही ‘मेलोडी’ को भी चर्चा में ला दिया है. मेलोडी चॉकलेट टॉफी है, जिसका स्वाद मुंह में घुल जाता है.
अगर आप भी मेलोडी का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको सिर्फ थोड़ी सी कॉफी, बटर और कंडेंस्ड मिल्क से घर पर ही ढेर सारी मेलोडी जैसी कॉफी टॉफी बनाना सिखाने वाले हैं. खास बात ये है कि इसका स्वाद बिल्कुल मार्केट वाली टॉफियों जैसा आता है और इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. सबसे पहले आधा कप हल्का गर्म दूध लें और उसमें 4 बड़े चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इससे टॉफी में वही स्ट्रॉन्ग कॉफी फ्लेवर आएगा जो मार्केट की टॉफियों में होता है.
2. इसके बाद गैस पर एक पैन रखें और उसमें 2 बड़े चम्मच बटर डालकर पिघला लें. इसके बाद करीब 380 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते रहें.
3. तैयार किया हुआ कॉफी वाला दूध धीरे-धीरे पैन में डालें. लेकिन ध्यान रखें दूध डालते वक्त लगातार चलाते रहें क्योंकि अगर नहीं चलाया तो मिश्रण में गुठलियां पड़ जाती हैं. आप देखेंगे कुछ ही मिनटों में मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा.
4. जब मिक्स पैन छोड़ने लगे और हाथ में लेकर छोटी बॉल बनने लगे, तब समझिए टॉफी का मिश्रण तैयार है. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना टॉफी बहुत ज्यादा हार्ड हो सकती है.
5. जब मिक्स हल्का ठंडा होने लगे तो उसके बाद थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और हथेली से रोल करके ओवल शेप दें. बिल्कुल वही आकार दें जैसा बाजार की टॉफियों का होता है.
6. इसके बाद इन्हें गोल्डन फॉइल या बटर पेपर में रैप कर दें. ये देखने में बिल्कुल बाजार वाली टॉफी लगेंगी.