scorecardresearch
 

Moringa Chutney Recipe: सब्जी-साग बहुत हुआ, अब चखें सहजन की ये चटपटी चटनी; उंगलियां चाटने को मजबूर कर देगा इसका स्वाद!

Moringa Chutney Recipe: सहजन यानी मोरिंगा के पत्ते पोषण का पावरहाउस हैं, लेकिन कड़वाहट की वजह से लोग इन्हें खाने से बचते हैं. अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो मोरिंगा की चटपटी चटनी जरूर ट्राई करें. ये न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि आपकी इम्युनिटी और एनर्जी लेवल को भी बूस्ट करेगी.

Advertisement
X
ये चटनी मोरिंगा के पत्तो से बनती है और इसे चना और उदड़ दाल के साथ पीसा जाता है. (Photo: ITG)
ये चटनी मोरिंगा के पत्तो से बनती है और इसे चना और उदड़ दाल के साथ पीसा जाता है. (Photo: ITG)

Moringa Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में शरीर को ऐसी चीज की जरूरत होती है जो न केवल खाने में स्वादिष्ट हो, बल्कि आपको बीमारियों से भी बचाए. ऐसे गर्मियों से लेकर सर्दियों तक में सहजन यानी मोरिंगा के पत्ते किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं. मोरिंगा आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर ये पत्ते आपकी इम्युनिटी बढ़ाने और दिनभर एनर्जी देने का काम करते हैं. लेकिन ये बहुत ही कड़वे होते हैं, जिसकी वजह से अक्सर लोग इन्हें खाने से बचते हैं. 

अक्सर लोग इन्हें कड़वा समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करें तो ये सेहत का खजाना है. आपने आज तक मोरिंगा के पराठों से लेकर मोरिंगा के अचार तक के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी मोरिंग की चटनी खाई है? अगर नहीं तो बता दें कि मोरिंगा की चटपटी चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये स्वाद में जितनी लाजवाब है, शरीर के लिए उतनी ही फायदेमंद. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

इंग्रेडिएंट्स:

  • मोरिंगा के पत्ते- 1 कप (धोए हुए)
  • चना दाल-1 छोटा चम्मच
  • उड़द दाल- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 8-10
  • लहसुन- 4-5 कलियां
  • मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हींग- एक चुटकी
  • इमली- छोटा टुकड़ा
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- 1 बड़ा चम्मच

बनाने का तरीका:

Advertisement

1. मोरिंगा की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें. अब इसमें चना दाल और उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

2.  जब दालें अच्छे से भुन जाएं, तब इसमें करी पत्ता, लहसुन, मूंगफली, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च, जीरा और हींग डालें. इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक अच्छी खुशबू न आने लगे.

3. अब धोए हुए मोरिंगा के पत्तों को पैन में डालें. इसके बाद इसमें नमक डालें. इन्हें अच्छी तरह पकाएं, लेकिन ध्यान रखें कि ये मिश्रण पूरी तरह सूखा न हो. थोड़ा गीला रहेगा तो चटनी ज्यादा टेस्टी लगेगी.

4. मिक्सर जार में निकालकर इस मिश्रण को दरदरा पीस लें. बहुत बारीक नहीं करना है. आपकी मोरिंगा चटनी तैयार है. 

5. आप मोरिंगा चटनी को चावल के साथ खा सकते हैं. गरमा-गर्म चावल पर एक चम्मच घी डालें और ऊपर से ये स्वादिष्ट मोरिंगा चटनी डालें. यकीन मानिए, हर बाइट में आपको स्वाद आएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement