scorecardresearch
 

Kerala Style Appam Recipe: रोजाना पराठा और पोहा खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें केरल का मशहूर अप्पम डिश, बनाना है बेहद आसान

Kerala Style Appam Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और अलग ट्राई करना चाहते हैं तो साउथ इंडिया की फेमस डिश अप्पम एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. चावल और नारियल से बनने वाली यह डिश खाने में सॉफ्ट और हल्की क्रिस्पी होती है. इस खबर में हम आपको अप्पम बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
 नाश्ते में चाहिए कुछ अलग और टेस्टी? ट्राई करें केरल का मशहूर अप्पम डिश, बनाना है बेहद आसान (Photo- adobe Stock)
नाश्ते में चाहिए कुछ अलग और टेस्टी? ट्राई करें केरल का मशहूर अप्पम डिश, बनाना है बेहद आसान (Photo- adobe Stock)

Kerala Style Appam Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है. यह दिनभर एनर्जेटिक बने रहने में मदद करता है, इसलिए सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करना जरूरी होता है. लेकिन आप रोजाना एक जैसा नाश्ता कर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आपको साउथ इंडिया की फेमस डिश अप्पम जरूर ट्राई करना चाहिए.

यह खाने में हल्का, सॉफ्ट और थोड़ा क्रिस्पी होता है. इसे चावल और नारियल से बनाया जाता है और आमतौर पर नारियल की चटनी या सब्जी के साथ खाया जाता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. आज इस खबर में हम जानेंगे कि अप्पम बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती हैं और इसे आसानी से कैसे बनाया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप चावल

2 कप सूखा नारियल (डेसिकेटेड कोकोनट)

3 बड़े चम्मच चीनी

½ छोटा चम्मच यीस्ट

स्वादानुसार नमक

अप्पम बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले चावल और सूखे नारियल को पानी में लगभग 6 घंटे के लिए भिगो दें.
  2. अब चावल को मिक्सर में डालें और चीनी व नमक डालकर अच्छे से पीस लें.
  3. अब इसमें यीस्ट डालें और 2 मिनट तक ब्लेंड करें.
  4. तैयार घोल को किसी गर्म जगह पर कुछ समय के लिए रख दें, ताकि यह हल्का फूल जाए. चाहें तो इसे रातभर फ्रिज में भी रख सकते हैं.
  5. अब एक पैन गर्म करें और उसमें एक करछी घोल बीच में डालें.
  6. पैन को हल्का घुमाएं, ताकि बैटर फैलकर अप्पम का आकार बना ले.
  7. ढक्कन लगाकर लगभग 3 मिनट तक पकाएं, जब तक किनारे हल्के ब्राउन न हो जाएं.
  8. अब आपका गरमागरम अप्पम तैयार है. इसे चटनी या अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement