scorecardresearch
 

Karela Paratha Recipe: शेफ रणवीर बरार की ट्रिक से बनाएं करेले का पराठा, दूर होगी कड़वाहट; बड़ों से लेकर बच्चे तक होंगे फैन

Karela Paratha Recipe: क्या आपके बच्चे भी करेला देखकर मुंह बनाते हैं? मशहूर शेफ रणवीर बरार की स्पेशल करेला पराठा रेसिपी में कड़वाहट का नामो-निशान नहीं है. उन्होंने करेले की कड़वाहट को दूर करने के लिए एक खास ट्रिक बताई है. इस खबर में हम जानेंगे कि कैसे आसान किचन हैक और मसालों के सही मेल से आप करेले से बेहद स्वादिष्ट पराठा बना सकते हैं.

Advertisement
X
करेले का पराठा खाने में जितना टेस्टी लगता है उतना ही सेहतमंद भी होता है. (Photo: ITG)
करेले का पराठा खाने में जितना टेस्टी लगता है उतना ही सेहतमंद भी होता है. (Photo: ITG)

Karela Paratha Recipe: करेले का नाम सुनते ही बच्चे प्लेट छोड़कर भागने लगते हैं और बड़े नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सब्जी को आप कड़वाहट वाला विलेन समझते हैं, वो आपकी खाने का सुपरस्टार भी बन सकता है? अब थोड़ी देर करेला भूलकर ये सोचिए कि पराठा खाना तो सबको पसंद होती है. आलू-प्याज से लेकर गोभी और पनीर तक का पराठा लोग बड़े चाव से खाते हैं. ऐसे में मशहूर शेफ रणवीर बरार ने करेले को ऐसा ही जायकेदार मेकओवर दिया है. शेफ रणवीर ने करेला पराठा बनाना सिखाया है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट है. इस डिश में कड़वाहट का नामो-निशान नहीं है.  

अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल चाहते हैं मगर स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते, तो शेफ रणवीर बरार का ये 'सीक्रेट ट्विस्ट' आपके नाश्ते का अंदाज हमेशा के लिए बदल देगा. अब घर में जब भी करेला आएगा, तो लोग मुंह नहीं बनाएंगे, बल्कि हाथ धोकर पीछे पड़ जाएंगे.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 1½ कप गेहूं का आटा
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी जरूरत के अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच घी या ऑलिव ऑयल
  • 1 मीडियम करेला (धोकर, छीलकर, बारीक कटा और नमक मिलाया हुआ)
  • 2 टेबलस्पून मैश किए आलू (ऑप्शनल)
  • नमक स्वादानुसार
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ कप बारीक कटा प्याज
  • ½ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ½ कप सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

ऐसे तैयार करें करेला की फिलिंग
1. करेले की फिलिंग बनाने के लिए सबसे करेले को काटकर उसमें नमक लगाकर रख दें. कुछ देर बाद नमक लगे कटे करेले को अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि उसका एक्स्ट्रा पानी और कड़वाहट निकल जाए.
2. अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. फिर हरी मिर्च, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और कद्दूकस किया नारियल डालकर गोल्डन होने तक भूनें.
3. इसके बाद नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें. अब इसमें निचोड़ा हुआ करेला डालकर अच्छे से पकाएं. अगर आप चाहें तो थोड़ा मैश किया आलू भी डाल सकते हैं. इससे करेला की स्टफिंग बाइंड हो जाती है.

Advertisement

पराठा बनाने का आसान तरीका
1. पराठा बनाने के लिए आटे में नमक, घी और पानी मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. इसके बाद इसे 10-15 रेस्ट करने के लिए रख दें और छोटी-छोटी लोइयां बनाकर दो पतली रोटियां बेल लें.
2. अब एक रोटी पर करेला की फिलिंग रखें, दूसरी रोटी से कवर करें और हल्का बेल लें.
3. इसके बाद हल्का-हल्का ऑलिव ऑयल या घी लगाकर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
4. आपका करेले का पराठा तैयार है. आप इसे हरी चटनी के साथ, चाय के साथ या फिर किसी भी सब्जी के साथ बहुत ही मजे से खा सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement