scorecardresearch
 

Kala Chana Recipes: काले चने से बनाएं ये 5 हेल्दी नाश्ते, मिनटों में होगा तैयार और खाने में लगेंगे लाजवाब

Kala Chana Recipes: प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाने वाला काला चना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आज इस खबर में हम आपको काले चने से बनने वाले कुछ आसान और टेस्टी नाश्तों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
X
काले चने से बनाएं ये 5 टेस्टी नाश्ते, बनाना है बेहद आसान (Photo- Getty Image)
काले चने से बनाएं ये 5 टेस्टी नाश्ते, बनाना है बेहद आसान (Photo- Getty Image)

Kala Chana Recipes: आप नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो काला चना आपके लिए बेस्ट है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और गुड कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है, शरीर को अच्छी एनर्जी मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती. ऐसे में आज हम आपको काले चने से बनने वाली कुछ आसान और टेस्टी रेसिपीज आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

काला चना स्टर फ्राई
उबले हुए काले चने को थोड़ा सा तेल गरम करके उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, राई और करी पत्ता डालकर भून लें. ऊपर से हल्दी और हरा धनिया डाल दें. यह हल्का लेकिन स्वाद से भरपूर नाश्ता है. इसे रोटी या ब्रेड के साथ आप खा सकते हैं.

काला चना पराठा
उबले काले चने को मैश करके उसमें अदरक, अमचूर, जीरा और हरी मिर्च मिला लें. इस मिश्रण को पराठे में भरकर घी या तेल में सेंक लें. ये पराठे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और दही या अचार के साथ खाने में बहुत अच्छे लगते हैं.

काला चना चीला
भीगे हुए काले चने को अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा अजवाइन डालकर पीस लें. अब इसके घोल को तवे पर डालकर चीला बना लें. ये बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. पुदीने की चटनी या टमाटर के अचार के साथ खाने में बहुत अच्छे लगते हैं.

Advertisement

उपमा या पोहा में मिलाएं
अपने रोज के उपमा या पोहा में थोड़े से उबले काले चने डाल दें. इससे स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर भी बढ़ जाता है. रेसिपी में ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं होती, बस सब्जियों के साथ चना डालकर अच्छे से पकाएं.

हाई प्रोटीन हम्मस (Hummus)
सफेद चने की जगह काले चने से देसी ह्यूमस बना सकते हैं. उबले चने में लहसुन, तिल या ताहिनी, नींबू का रस और थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालकर पीस लें. इसे ब्रेड पर लगाने, सब्जियों के साथ डिप या रैप में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह जल्दी बनने वाला और हेल्दी ऑप्शन है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement