scorecardresearch
 

Kala Chana Chilla Recipe: सुबह की जल्दबाजी में झटपट बनाएं काले चने का चीला, बच्चों को खूब आएगा पसंद

kala Chana Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में चीला बनाने की सोच रहे हैं तो काले चने का चीला जरूर ट्राई करें. यह नाश्ता खाने में जितना टेस्टी है, उतना हेल्दी भी है. यह स्कूल या ऑफिस के टिफिन के लिए भी हेल्दी ऑप्शन है. ऐसे में आज हम आपको काले चने का चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
सुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर काले चने का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा दिल (Photo- Getty Image)
सुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर काले चने का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा दिल (Photo- Getty Image)

kala Chana Chilla Recipe: काला चना खाने में तो लाजवाब होता है ही , साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं, पेट लंबे समय तक भरा रखते हैं और शरीर को जरूरी एनर्जी देते हैं. अक्सर लोग काले चने का इस्तेमाल सब्जी, चाट या टिक्की बनाने में करते हैं लेकिन क्या आपने कभी काले चने का चीला ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको काले चने का चीला बनाने का आसान तरीका बताएंगे. यह सुबह के नाश्ते के लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. साथ ही इसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने मन करेगा.

काले चने का चीला बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए

1 कप काला चना

1 बड़ा प्याज

1 छोटा चम्मच साबुत जीरा

1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/4 छोटा चम्मच हल्दी

2 हरी मिर्च

2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया

 नमक स्वादानुसार

थोड़ा सा तेल बनाने के लिए

काले चने का चीला बनाएं कैसे

सबसे पहले काले चने को धोकर 5–6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.

फिर पानी निकालकर चने को जीरा, काली मिर्च और नमक के साथ मिक्सर में पीस लें. थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं.

इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें हल्दी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं.

तवे पर घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं. 

Advertisement

गैस को मीडियम कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें. 

अब आपका गरम-गरम काला चना चीला तैयार है जिसे आप हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement