scorecardresearch
 

Japanese Sweet Potatoes Recipe: जापानी तरीके से घर पर पकाएं शकरकंद, आएगा बिल्कुल अलग टेस्ट

Japanese Sweet Potatoes Recipe: शकरकंद सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होता, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. आज इस खबर में हम आपको जापानी स्टाइल में शकरकंद बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
जापानी तरीके से बनाएं टेस्टी शकरकंद, स्वाद ऐसा कि बन जाए फेवरेट स्नैक (Photo- adobe Stock)
जापानी तरीके से बनाएं टेस्टी शकरकंद, स्वाद ऐसा कि बन जाए फेवरेट स्नैक (Photo- adobe Stock)

Japanese Sweet Potatoes Recipe:  शकरकंद एक ऐसा फूड है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. यह आमतौर पर सर्दियों में ज्यादा मिलता है लेकिन लोग इसे पूरे साल खाते हैं, खासकर व्रत के दौरान. सड़कों पर अक्सर कोयले पर भुना हुआ शकरकंद देखने को मिल जाता है, जिसे चाट की तरह नमक, जीरा और मसालों के साथ खाया जाता है. कई लोग इसे उबालकर भी खाते हैं, वहीं इससे टिक्की, पराठा, हलवा और मिठाइयां भी बनाई जाती हैं.  इस खबर में हम आपको शकरकंद के फायदे और इसे जापानी तरह से बनाने का खास तरीका भी बताएंगे, जिससे इसका स्वाद भी बना रहेगा और यह खाने में टेस्टी भी लगेगा.

शकरकंद खाने के फायदे
शकरकंद स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करता है. इसमें विटामिन A, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. करीब 100 ग्राम शकरकंद में लगभग 89 कैलोरी होती हैं. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है जो आंखों की रोशनी, स्किन और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. मीठा होने के बावजूद शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, इसलिए सीमित मात्रा में इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं.

शकरकंद बनाने की जापानी रेसिपी
जापान में भी शकरकंद काफी फेमस है और वहां इसे रोजाना की डाइट में शामिल किया जाता है. आमतौर पर लोग इसे हल्के मसालों या बहुत कम तेल के साथ गर्म स्नैक के रूप में खाते हैं. यहां शकरकंद को एक खास तरीके से पकाया जाता है.

Advertisement
  1. इसके लिए शकरकंद को सबसे पहले साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
  2. इसके बाद एक बर्तन में पानी और नमक (2 लीटर पानी में एक चम्मच नमक) मिलाकर उसमें शकरकंद डालें और लगभग 6 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें.
  3. फिर शकरकंद को फॉयल में लपेटकर ओवन या एयर फ्रायर में 160°C पर लगभग एक घंटे तक बेक करें
  4. इसके बाद टेंपरेचर 200°C कर दें और इसे 10 मिनट तक और बेक करें.
  5. इस तरीके से शकरकंद अंदर से बेहद मुलायम और ज्यादा मीठा हो जाता है, वह भी बिना चीनी डाले.

शकरकंद को किस तरह खाना ज्यादा बेहतर है?
शकरकंद को पकाने के लिए उबालना और बेक करना दोनों ही तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं. दोनों ही तरीकों में पोषण काफी हद तक बना रहता है लेकिन स्वाद में थोड़ा फर्क हो सकता है. बेक करने से शकरकंद ज्यादा मीठा लगता है क्योंकि इसमें मौजूद शुगर हल्की कैरामेलाइज हो जाती है. वहीं उबालने से इसका स्वाद थोड़ा हल्का और पानी जैसा हो सकता है. उबालना आसान और जल्दी होता है, जबकि बेक करने में ज्यादा समय लगता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement