How To Make Sugarcane Juice At Home: चिलचिलाती धूप, पसीने से तरबतर शरीर और सूखते गले के कारण लोग अक्सर गर्मियों में कुछ ठंडा पीने के लिए तलाशते हैं. ऐसे में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए मैंगो शेक से लेकर बेल का शरबत तक पीते हैं. इन्हीं में एक देसी ड्रिंक भी शामिल है और वो है गन्ने का रस. गन्ने का रस न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि मीठे की क्रेविंग भी शांत कर देता है. गर्मी के मौसम में सड़क किनारे गन्ने के जूस की दुकान देखते ही मन ललचाने लगता है, लेकिन साफ-सफाई के चलते पीने से कतराते हैं.
अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो अब ये करने की जरूरत नहीं है. क्या आप जानते हैं कि बिना गन्ने के भी आप अपने किचन में बिल्कुल बाजार जैसा गन्ने का जूस तैयार कर सकते हैं? जी हां, ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन एक ट्रिक से आप सिर्फ 2 मिनट में गुड़ और पुदीने की मदद से रिफ्रेशिंग स्वाद पा सकते हैं.
क्या है रेसिपी का सीक्रेट?
बिना गन्ने और मशीन के अगर आप गन्ने का जूस बनाना चाहते हैं तो आपको गुड़ की जरूरत होगी. गुड़ गन्ने के रस से ही बनता है, इसलिए इसका स्वाद काफी हद तक गन्ने जैसा ही होता है. यही वजह है कि इससे बना ड्रिंक आपको पीने में लगभग वैसा ही लगता है, जो असली गन्ने के रस का होता है.
इंग्रेडिएंट्स:
2 मिनट में कैसे बनाएं?
1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में बारीक कटा हुआ गुड़ डालें.
2. अब इसमें ठंडा पानी, काला नमक और नींबू का रस डाल दें.
3. इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां डालें. ये जूस को रिफ्रेशिंग फ्लेवर देते हैं.
4. सभी चीजों को 1-2 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें, ताकि गुड़ पूरी तरह घुल जाए और ऊपर हल्का झाग आ जाए.
5. आपका गन्ने का जूस तैयार है. इसे बस गिलास में निकालें, ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा पी लें.