Fafda-Jalebi Recipe: मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल गड़ा को आपने कई बार फाफड़ा-जलेबी का मजा लेते हुए देखा होगा. खासकर रविवार की सुबह उनका पसंदीदा नाश्ता यही होता है. शो में जेठालाल गुजराती किरदार हैं और गुजरात में फाफड़ा-जलेबी का कॉम्बिनेशन बेहद मशहूर माना जाता है. त्योहारों, छुट्टी के दिन या वीकेंड की सुबह लोग बड़े चाव से इस नाश्ते को खाते हैं.
दरअसल, गुजरात में कुरकुरा फाफड़ा और गर्मागर्म मीठी जलेबी साथ में खाने का ट्रेडिशन काफी पुराना है. हल्का नमकीन फाफड़ा और चाशनी में डूबी मीठी जलेबी का स्वाद जब साथ आता है, तो ये कॉम्बिनेशन और भी खास बन जाता है. कई जगह इसे कच्चे पपीते की चटनी और तली हुई हरी मिर्च के साथ भी परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
अगर आप भी घर पर वही असली गुजराती स्वाद लेना चाहते हैं, तो मशहूर सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने फाफड़ा-जलेबी बनाने का आसान और ऑथेंटिक तरीका बताया है. उनकी रेसिपी की मदद से आप बिना ज्यादा झंझट के घर पर ही कुरकुरा फाफड़ा और रसदार जलेबी बना सकते हैं.
फाफड़ा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:
ऐसे तैयार करें फाफड़ा का आटा
1. सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें. इसमें खार, 3 चम्मच तेल और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत पतला. इसकी कंसिस्टेंसी आटे और बैटर के बीच की होनी चाहिए.
2. आटा तैयार होने के बाद छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अब किचन स्लैब पर हथेली से लोई को आगे की ओर दबाते हुए पतला फैलाएं और पतली पट्टी की तरह काट लें.
ऐसे तलें कुरकुरे फाफड़ा
1. कड़ाही में तेल को मीडियम आंच पर गर्म करें. तैयार फाफड़ा को धीरे-धीरे तेल में डालकर हल्का गोल्डन होने तक तलें. ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना फाफड़ा जल्दी गहरा रंग पकड़ सकता है.
2. सही टेंपरेचर पर तला हुआ फाफड़ा हल्का, कुरकुरा और ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले वाला दिखता है.
जलेबी बनाने के दो आसान तरीके
शेफ रणवीर बरार के मुताबिक जलेबी दो तरीकों से बनाई जा सकती है.
1. ट्रेडिशनल (फर्मेंटेड) जलेबी: मैदा में थोड़ा बेसन, यीस्ट और पानी मिलाकर बैटर बनाएं. इसे 6–8 घंटे के लिए फर्मेंट होने दें.
2. इंस्टेंट जलेबी: मैदा में दही, थोड़ा सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर बैटर तैयार करें. इसे 5–7 मिनट के लिए रेस्ट दें. इसके बाद चीनी और पानी से एक तार की चाशनी तैयार करें और उसमें थोड़ा नींबू का रस व केसर डालें.
ऐसे बनाएं जलेबी
तैयार बैटर को पाइपिंग बैग या बोतल में भरें. गरम तेल में गोल-गोल घुमाते हुए जलेबी बनाएं. गोल्डन होने पर निकालकर तुरंत चाशनी में डाल दें.