scorecardresearch
 

फ्रिज में रखा दही कहीं खराब तो नहीं हो गया? बिना चखे इन संकेतों से पहचानें खाने लायक बचा है या नहीं

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि दही खराब नहीं होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही भी खराब होता है. अब सवाल है कि उसकी पहचान कैसे की जाए तो बता बिना चखे भी खराब दही की पहचान की जा सकती है? दही का टेक्शचर, रंग और स्मेल देखकर जानें कि वो खाने लायक है या नहीं.

Advertisement
X
अगर दही खराब होता है उसके ऊपर पानी की मोटी लेयर जम जाती है.  (Photo: ITG)
अगर दही खराब होता है उसके ऊपर पानी की मोटी लेयर जम जाती है. (Photo: ITG)

हर घर में एक चीज बहुत ही चाव से खाई जाती है, वो है दही. गर्मियां हों या सर्दियां, खाने की थाली में अगर एक कटोरी दही मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. रायता हो, लस्सी हो या फिर सादा दही ये न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि आपके पेट के लिए भी वरदान है. ऐसे में हर घर में दही रखा ही रहता है. लोग बिना सोचे-समझे दही खाते रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि दूध की तरह दही भी खराब हो सकता है? जी हां, दही भी खराब हो सकता है. 

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने फ्रिज से दही निकाला और उसे खाने के बाद पता चला कि वो तो पूरी तरह खराब हो चुका था? खराब दही न केवल स्वाद बिगाड़ता है, बल्कि फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द की वजह भी बन सकता है. अब सवाल ये है कि बिना चखे कैसे पता करें कि फ्रिज में रखा आपका दही खानेलायक बचा है या नहीं? चलिए जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके, जिनसे आप मिनटों में जान सकते हैं कि फ्रिज में रखा दही खराब तो नहीं हो गया है.

बिना चखें ऐसे पहचानें दही खराब है या नहीं 
अक्सर लोग सोचते हैं कि दही तो खट्टा ही होता है, तो खराब होने पर क्या ही बदलेगा? पर असल में, खराब दही में बैक्टीरिया का लेवल इतना बढ़ जाता है कि वो शरीर के लिए टॉक्सिक हो सकता है.

1. पानी की परत को ध्यान से देखें: दही के ऊपर थोड़ा बहुत पानी दिखना आम बात है, लेकिन अगर वो ज्यादा हो तो समझ जाना चाहिए कि दही खराब हो चुका है.  

ठीक दही: हल्की सी परत.
खराब दही: अगर दही के ऊपर पानी बहुत ज्यादा जमा हो गया है और दही नीचे बिल्कुल सिकुड़ कर रबड़ जैसा दिखने लगा है, तो समझ लीजिए कि अब ये खाने लायक नहीं रहा है.

2. स्मूद टेक्शचर या अजीब सी गांठें? 
फ्रेश और अच्छा दही हमेशा मलाईदार और स्मूद होता है. अगर दही में छोटे-छोटे दाने, गांठें दिखें या वो जेल जैसा चिपचिपा दिखने लगे, तो ये इस बात का सबूत है कि उसमें बैक्टीरिया पनप चुके हैं. ऐसा दही पेट में इंफेक्शन कर सकता है.

3. रंग बदल जाए तो तुरंत दूरी बनाएं:  दही का रंग हमेशा दूधिया सफेद होना चाहिए. अगर दही पर हल्का पीलापन, गुलाबी या ग्रे रंग के दाग दिखें, तो इसे चखने की गलती बिल्कुल न करें.

इसके साथ ही अगर दही के ऊपर सफेद रुई जैसा कुछ नजर आए, तो उसे उठाकर तुरंत कूड़ेदान में डाल दें.

Advertisement

4. नाक का इस्तेमाल करें: फ्रेश दही की खुशबू हल्की और सौंधी होती है. अगर दही को खोलते ही उसमें से बहुत तेज खट्टी, सड़ी हुई या बासी महक आए, तो समझ जाएं कि वो खराब हो चुका है. खराब दही की महक आपको खुद-ब-खुद बता देगी कि कुछ गड़बड़ है.

5. क्या डिब्बा या पैकेट फूल गया है? 
अगर आपके घर पर दही का पैकेट आता है, तो उसे ध्यान से देखें. अगर दही का डिब्बा ऊपर से फूला हुआ नजर आ रहा है, तो इसका मतलब है कि उसके अंदर फर्मेंटेशन की वजह से गैस बन गई है. ये खराब होने का सबसे बड़ा संकेत है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement