scorecardresearch
 

How to Make Aam Papad: घर पर तैयार करें बाजार जैसा 'आम पापड़', मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे, बनाना भी बहुत आसान

गर्मियों के सीजन में आम से बनी डिशेज हर घर में पसंद की जाती हैं. बाजार में मिलने वाले आम पापड़ में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, लेकिन आप केवल आम, चीनी और मसालों की मदद से घर पर ही शुद्ध और चटपटा आम पापड़ तैयार कर सकते हैं. यह बच्चों के लिए एक हेल्दी स्नैक है.

Advertisement
X
आम के गुदा से आप काफी डिशेज बना सकते हैं. (PHOTO:ITG)
आम के गुदा से आप काफी डिशेज बना सकते हैं. (PHOTO:ITG)

How to Make Aam Papad: गर्मियों का मौसम आते ही आम बाजारों बिकना शुरू हो जाते हैं, इसका खट्टा-मीठा टेस्ट हर किसी की जुबान पर चढ़ जाता है. आम से कई तरह की डिशेज घरों में बनना भी शुरू हो जाती हैं, चाहे वो मैंगो शेक हो या आम पन्ना या आमरस हो. कच्चे आम से बने अलग-अलग डिशेज भी आपने खूब खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी घर पर आम पापड़ बनाने की कोशिश की है?

बाजार में मिलने वाला आम पापड़ स्वादिष्ट जरूर होता है, लेकिन उसमें प्रिजर्वेटिव और ज्यादा चीनी मिलाई जाती है. जिस वजह से उसे खाने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. आम पापड़ बनाना जितना मुश्किल लगता है, असल में उतना आसान है. आप इस रेसिपी की मदद से घर पर आम पापड़ बना सकते हैं, जिसमें न तो ज्यादा मेहनत है और न ही इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजें चाहिए. 

आम पापड़ बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • आम - 800 ग्राम
  • चीनी - 1/2 कप 
  • काला नमक - 1 से 2 चम्मच
  • चाट मसाला - 1 चम्मच

बिल्कुल आसानी से बनाए चटपटा आम पापड़

  1. सबसे पहले आमों को अच्छे से धोकर छील लें और गूदे को निकाल लें. अब इस गूदे को मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें.
  2. आम की प्यूरी बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई रेशे या गांठ न रह जाए.
  3. अब इस प्यूरी को एक कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर पकाना शुरू करें. इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि मिक्सर नीचे से चिपके नहीं.
  4. लगभग 10 से 15 मिनट तक पकाने के बाद जब प्यूरी गाढ़ी होने लगे, तब इसमें काला नमक और चाट मसाला मिला दें. 
  5. जब मिक्सर गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
  6. अब एक प्लेट या ट्रे लें और उस पर हल्का सा घी लगाकर ग्रीस कर लें. फिर आम के मिक्सर को इसमें पतली परत में फैला दें.
  7. अब इस ट्रे को धूप में सुखाने के लिए रख दें. जब एक साइड अच्छी तरह सूख जाए, तो इसे पलटकर दूसरी साइड भी सुखा लें. पूरी तरह सूखने के बाद इसे शेप में काट लें.

क्यों बनाएं घर का आम पापड़?

घर पर बना आम पापड़ पूरी तरह शुद्ध और बिना किसी केमिकल के होता है. इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार चीनी कम या ज्यादा कर सकते हैं. बच्चों के लिए यह एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक बन सकता है. इस बार गर्मियों में आप भी बाजार के आम पापड़ को छोड़कर घर पर इसे बनाकर देखें. एक बार इसका स्वाद चख लिया, तो यकीन मानिए बार-बार बनाने का मन करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement