scorecardresearch
 

लंच में बनाएं गढ़वाली स्टाइल चौंसा दाल, खाते ही करेंगे वाह-वाह! जानें बनाने का पहाड़ी तरीका

Garhwali Chaunsa Daal Recipe: दिन के समय रोजाना एक जैसी दाल खाकर मन भर गया है और बच्चे भी खाने में मुंह बनाते हैं तो आप झटपट उड़द दाल से एक खास पहाड़ी डिश बना सकते हैं. उस डिश को बनाने में न तो अधिक समय लगता है और खाने में यह डिश बहुत टेस्टी भी लगती है. आइए जानते हैं कि गढ़वाली चौंसा दाल कैसे बनाई जाती है.

Advertisement
X
उड़द दाल से सिर्फ दाल मखनी ही नहीं बनती है. (PHOTO:ITG)
उड़द दाल से सिर्फ दाल मखनी ही नहीं बनती है. (PHOTO:ITG)

Garhwali Chaunsa Daal Recipe: उत्तराखंड के सिर्फ लोग ही सिंपल नहीं होते हैं, बल्कि उनका खाना भी उतना ही सादा और टेस्टी होता है. पहाड़ी खाना लोगों को बहुत पसंद आता है और जब लोग उत्तराखंड के इलाकों में जाते हैं तो वहां के होटलों में वहां के लाजवाब खाने का लुफ्त जरूर उठाते हैं. वहां की सबसे खास बात यह होती है कि वहां सिंपल दाल को इस तरीके से बनाया जाता है कि उसे खाकर भी आप पहचान नहीं पाते हैं वो किस दाल से बनाई गई है. 

अगर आप भी फूड लवर है और आपका लंच में नॉर्मल दाल-चावल खाकर मन भर गया है तो आप गढ़वाली चौंसा दाल आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. यह दाल न सिर्फ खाने में अच्छी लगती है, बल्कि इसे बनाने के लिए भी कोई कीमती मसाले नहीं लगते हैं. चौंसा दाल को घर पर रखे मसालों से बनाया जाता है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है. 

चावलों के साथ खाएं गढ़वाली चौंसा दाल 

गढ़वाली चौंसा दाल उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की पारंपरिक और बहुत स्वादिष्ट दाल है. इसे खास तौर पर त्योहारों या खास मौकों पर बनाया जाता है, इसका स्वाद देसी मसालों से बेहद लाजवाब होता है. इस दाल को दोपहर के खाने में गरमा-गरम चावलों के साथ परोसा जाता है. चावल और चौंसा दाल को घी और पहाड़ी मूली के सलाद के साथ खाने का मजा ही अलग होता है.

Advertisement
rice
सफेद चावल

गढ़वाली चौंसा दाल के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप चौंसा दाल (उड़द की दाल)
  • 1 प्याज (बारीक कटा)
  • 2 टमाटर (बारीक कटे)
  • 4–5 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • थोड़ा हरा धनिया

चौंसा दाल बनाने का पहाड़ी तरीका 

  1. सबसे पहले उड़द दाल को साफ कर लें और फिर उनको कड़ाही में 4 से 5 मिनट के लिए भून लें. दाल को भूनने के बाद आप उसे मिक्सी या सिलबट्टे पर दरदरा पीस लें.
  2. फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा,हरी मिर्च, साबुत लाल मिर्च, हींग और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक मसालों को भून लें.
  3. जब मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तो इसमें बारीक कटा प्याज डालें और उनको गोल्डन होने तक पकाएं.
  4. प्याज के सुनहरे होने के बाद पिसी उड़द दाल कड़ाही में डालें और 4 से 5 मिनट तक मीडियम गैस पर हल्के हाथों से चलाते हुए दाल को भूनें.
  5. दाल को भून लेने के बाद आप इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालिए और हल्दी, धनिया, नमक, गरम मसाला डालकर मिलाएं.
  6. दाल में एक उबाल आने के बाद इसे ढक दें और 10 से 15 मिनट तक स्लो गैस पर पकाएं, बस ध्यान रखें कि दाल नीचे न चिपके. 
  7. जब दाल थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें और आखिर में धनिया पत्ती डालकर सर्व करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement