Dahi Masala Khichdi Recipe: भारतीय रसोई में खिचड़ी को हमेशा से एक सिंपल लेकिन हेल्दी डिश माना गया है. हालांकि, अक्सर लोग खिचड़ी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं. लेकिन जब इसी सादी खिचड़ी को हल्के मसाले और दही के तड़के के साथ बनाया जाए तो यह हेल्दी होने के साथ-साथ बेहद टेस्टी भी लगती है. खासकर गर्मियों के मौसम में, जब तेज धूप और उमस के कारण कुछ भी भारी या तली-भुनी चीजें खाने का मन नहीं करता, तब दही मसाला खिचड़ी पेट को आराम देने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती है.
दाल-चावल के पोषण के साथ इसमें मौजूद दही न सिर्फ स्वाद को दोगुना कर देती है, बल्कि चिलचिलाती गर्मी में आपके पेट को अंदर से ठंडक भी पहुंचाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह मिनटों में तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं टेस्टी दही मसाला खिचड़ी बनाने का आसान तरीका.
1 कप चावल
½ कप अरहर दाल
½ कप फेंटी हुई दही
1 प्याज (बारीक कटे हुए)
1 टमाटर (बारीक कटे हुए)
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 छोटा चम्मच हल्दी
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला
1 चम्मच सरसों
6-7 कढ़ी पत्ते
2 चम्मच तेल
नमक स्वादनुसार