Halwai Style Bhindi Masala Recipe: शादी-ब्याह में यूं तो ढेरों स्वादिष्ट चीजें खाने को मिलती हैं, लेकिन पनीर और दाल मखनी के बीच अगर कोई सब्जी अपनी खास जगह बनाती है तो वो है चटपटी भिंडी मसाला. अक्सर आप घर पर भिंडी बनाते तो हैं, लेकिन या तो वो चिपचिपी-लिसलिसी हो जाती है या फिर उसमें वो शादी वाली भिंडी जैसी बात नहीं आ पाती. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप भी वही पुरानी सादी भिंडी खाकर बोर हो चुके हैं और घर वालों को कुछ खास खिलाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको हलवाई स्टाइल भिंडी मसाला बनाने का वो तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे भिंडी का एक-एक दाना खिला-खिला और मसालों से लिपटा हुआ बनेगा.
इस रेसिपी को खाने के बाद हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा. इस रेसिपी की जान वो 3 छोटे-छोटे सीक्रेट टिप्स हैं, जिन्हें फॉलो करके आपकी सादी भिंडी बिल्कुल शादी जैसी चटपटी और स्वादिष्ट बनेगी.
इंग्रेडिएंट्स:
भिंडी फ्राई करने के लिए
दही मसाला मिक्स
आखिर में डालने के लिए
बनाने का तरीका:
1. शादी जैसी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. फिर 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद 1 इंच के टुकड़ों में काट लें और बीच में हल्का चीरा लगा दें. अब इसमें हल्दी, बेसन और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2. ये सब करने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम-हाई फ्लेम पर भिंडी को 3-4 मिनट तक हल्का क्रिस्प होने तक फ्राई करें. फिर निकालकर अलग रख दें.
3. एक पैन में तेल गर्म करें. उसमें जीरा और हींग डालें. फिर प्याज डालकर उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक भून लें. इसके बाद टमाटर डालें और साथ में कश्मीरी लाल मिर्च व हल्दी डालकर मसाले को अच्छे से भून लें.
4. इसके बाद एक बाउल में दही लें. उसमें धनिया पाउडर, वेज मसाला, सौंफ पाउडर, कसूरी मेथी, बेसन, मलाई और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
5. मसाले वाली कड़ाही की आंच धीमी करें और उसमें 2 चम्मच पानी डालें. फिर दही वाला मिश्रण डालते हुए लगातार चलाएं. अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद फ्राई की हुई भिंडी डालें और 3-4 मिनट ढककर पकाएं. आखिर में गरम मसाला, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर परोसें.
ये टिप्स फॉलो करेंगे तो बनेगी बिल्कुल शादियों वाली भिंडी